Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    इटावा में फिर वंदे भारत एक्सप्रेस पर पथराव, C-7 कोच का शीशा चटका; बाल-बाल बचे यात्री

    Updated: Wed, 29 Jul 2026 10:41 AM (IST)

    नई दिल्ली से वाराणसी जा रही वंदे भारत एक्सप्रेस पर इटावा जंक्शन के पास शरारती तत्वों ने पत्थर फेंका, जिससे सी-7 कोच का शीशा चटक गया। ...और पढ़ें

    तस्वीप- फाइल।

    तस्वीप- फाइल।

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, इटावा। नई दिल्ली से वाराणसी जा रही वंदे भारत एक्सप्रेस पर मंगलवार सुबह इटावा जंक्शन से करीब ढाई किलोमीटर पहले राहतपुरा रेलवे फाटक के पास शरारती तत्वों ने पत्थर फेंक दिया।

    पत्थर सी-7 कोच की खिड़की से टकराया, जिससे शीशा चटक गया। अचानक तेज आवाज होने से कोच में बैठे यात्री सहम गए। हालांकि घटना में किसी यात्री को चोट नहीं आई। आरपीएफ व जीआरपी ने जांच शुरु कर दी है।

    जानकारी के अनुसार गाड़ी संख्या 22436 डाउन वंदे भारत एक्सप्रेस सराय भूपत स्टेशन पार कर सुबह करीब सवा आठ बजे इटावा जंक्शन की ओर आ रही थी। राहतपुरा के निकट रेलवे गेट संख्या-30 के पास तेज रफ्तार ट्रेन पर पत्थर फेंका गया। घटना की जानकारी यात्रियों ने ट्रेन स्टाफ को दी, जिसके बाद टूंडला कंट्रोल को सूचित किया गया।

    कंट्रोल की सूचना पर इटावा आरपीएफ इंस्पेक्टर दिनेश कुमार, उपनिरीक्षक हीराचंद मीना के साथ जीआरपी ने भी मौके पर पहुंचकर रेलवे गेट संख्या-30 और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल जांच शुरु कर दी है।

    आरपीएफ इंस्पेक्टर दिनेश कुमार का कहना है कि डाउन की नई दिल्ली वाराणसी वंदे भारत एक्सप्रेस के सी-7 कोच का एक शीशा पत्थर लगने से चटका है। जांच के बाद मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

    उत्तर मध्य रेलवे, प्रयागराज के जनसंपर्क अधिकारी अमित कुमार सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार खेल-खेल में किसी बच्चे द्वारा पत्थर फेंका गया, जो कोच के शीशे से टकरा गया। घटना में किसी यात्री को नुकसान नहीं पहुंचा। मामले की जांच इटावा आरपीएफ कर रही है।

    यह भी पढ़ें- टाटानगर-जयनगर और पटना-हटिया एक्सप्रेस समेत 18 ट्रेनें 23 से 27 सितंबर तक रद, देखें ट्रेनों की पूरी सूची

    खबरें और भी