Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    फर्रुखाबाद के रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल विष्णुकांत चतुर्वेदी को बड़ी जिम्मेदारी, अयोध्या राम मंदिर CEO चयन समिति में हुए शामिल

    Updated: Mon, 06 Jul 2026 11:36 PM (IST)

    फर्रुखाबाद के सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट जनरल विष्णुकांत चतुर्वेदी को अयोध्या श्रीराम मंदिर के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) के चयन के लिए गठित तीन सदस्य ...और पढ़ें

    सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट जनरल विष्णुकांत चतुर्वेदी। स्रोत : विवेक चतुर्वेदी

    सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट जनरल विष्णुकांत चतुर्वेदी। स्रोत : विवेक चतुर्वेदी

    HighLights

    1. सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट जनरल विष्णुकांत चतुर्वेदी को मिली रामकाज की जिम्मेदारी।

    2. अयोध्या श्रीराम मंदिर सीईओ चयन समिति में हुए शामिल।

    3. फर्रुखाबाद के निवासी, परिवार और जिले में जश्न का माहौल।

    जागरण संवाददाता, फर्रुखाबाद। जिन हनुमान भक्त सेवानिवृत लेफ्टीनेंट जनरल विष्णुकांत चतुर्वेदी को रामकाज का सौभाग्य प्राप्त हुआ है, वह भोलेपुर के रहने वाले हैं। अयोध्या स्थित श्रीराम मंदिर के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) का चयन करने के लिए गठित की गई तीन सदस्यीय समिति में उनका नाम शामिल होने से परिवार में खुशी का माहौल है। इसे लेकर सोमवार को सभी में जश्न का माहौल रहा व मिठाई बांटी।

    फतेहगढ़ के मुहल्ला भोलेपुर में मकान संख्या 1/40 निवासी सेना में डायरेक्टर मैनपावर प्लानिंग एंड पर्सनल सर्विसेज के पद से 31 मई,2011 में सेवानिवृत हुए लेफ्टिनेंट जनरल विष्णुकांत इन दिनों परिवार के साथ नोएडा के सेक्टर-82 विवेक विहार में रह रहे हैं। वर्तमान में वह राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की भूतपूर्व सैनिक सेवा परिषद के आल इंडिया चेयरमैन के पद पर काम कर रहे हैं।

    इससे पहले वह भारतीय स्टेट बैंक में सलाहकार भी रह चुके हैं। कई कालेजों में उन्होंने अध्यापन कार्य भी किया है। सोमवार को उनके भोलेपुर स्थित आवास पर मौजूद चचेरे भाई विवेक चतुर्वेदी ने बताया कि बड़े भाई विष्णुकांत की हनुमान जी में अगाध आस्था है। वह जब भी यहां आते हैं तो मुहल्ले में स्थित हनुमान मंदिर में दर्शन-पूजन करने जरूर जाते हैं। फिलहाल वह मई के पहले सप्ताह में यहां आए थे।

    उनके परिवार में पत्नी मृदुला चतुर्वेदी, बेटी शुभ्रा चतुर्वेदी, शिल्पी चतुर्वेदी व पुत्र वरुण चतुर्वेदी हैं। विवेक ने बताया कि बड़े भाई को रामकाज की जिम्मेदारी मिलना परिवार और जिले के लिए सौभाग्य की बात है।

    यह भी पढ़ें- कानपुर में सपा के ब्राह्मण सम्मेलन में गरमाई सियासत; सांसद सनातन पांडेय बोले- 'राम मंदिर में चंदा देकर पछता रहीं मेरी मां...'

    खबरें और भी