फर्रुखाबाद में दिल्ली यूनिवर्सिटी की छात्रा ने पिता की लाइसेंसी राइफल से गोली माकर की आत्महत्या, परिवार में कोहराम
फतेहगढ़ में दिल्ली विश्वविद्यालय की छात्रा अंजलि ने अपने सैनिक पिता की लाइसेंसी राइफल से गोली मारकर खुदकुशी कर ली। ...और पढ़ें
-1783159371205_m.webp)
पोस्टमार्टम हाउस परिसर में खड़े अंजली के स्वजन
HighLights
दिल्ली विश्वविद्यालय की छात्रा अंजलि ने की खुदकुशी।
सैनिक पिता की लाइसेंसी राइफल से मारी गोली।
पुलिस ने राइफल जब्त की, मोबाइल फोन लापता।
जागरण संवाददाता, फर्रुखाबाद। सैनिक पिता की लाइसेंसी राइफल से युवती ने संदिग्ध हालात में गोली मारकर खुदकुशी कर ली। शुक्रवार रात जब दुकान बंद कर मां व भाई घर पहुंचे, तब उन्हें युवती का शव कमरे में बेड पर लहूलुहान हालत में पड़ा मिला। पास में ही राइफल पड़ी थी।
देर रात स्वजन ने पुलिस को सूचना दी। अपर पुलिस अधीक्षक, कोतवाल ने जांच की। फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य संकलित किए। युवती दिल्ली यूनिवर्सिटी में बीएससी की छात्रा था। वह 10 दिन पहले कॉलेज से घर आई थी।
नलकूप कॉलोनी बेवर रोड धनसुआ निवासी सैनिक राजेश पाल इन दिनों पंजाब के भटिंडा में तैनात हैं। उनकी 20 वर्षीय पुत्री अंजली ने शुक्रवार रात लाइसेंसी राइफल से कमरे में गोली मारकर खुदकुशी कर ली। रात नौ बजे सैनिक की पत्नी रागिनी और पुत्र ललित पाल मुहल्ला मछली मंडी में स्थित एमआरपी 99 के नाम से दुकान बंद कर शुक्रवार रात नौ बजे घर पहुंचे तो उन्हें मेनगेट का दरवाजा अंदर से बंद मिला।
आवाज देने पर अंजली तब गेट खोलने नहीं आई, तब उन्होंने अंजली को कॉल की। कॉल रिसीव न होने पर ललित ने पड़ोसी के घर से अपनी छत पर पहुंचकर नीचे आकर गेट खोला। कमरे में पड़े बेड पर अंजली का शव लहूलुहान हालत में पड़ा मिला। पास में ही राइफल पड़ी थी। पुत्री का शव देखकर मां रागिनी व भाई ललित बिलखने लगे।
आस-पास के लोग भी मौके पर आ गए और स्वजन को ढांढस बंधाया। ललित ने रात 1:53 बजे यूपी 112 पुलिस को सूचना दी। प्रभारी निरीक्षक तेज सिंह, सेंट्रल जेल चौकी प्रभारी शिवकुमार ने जांच की। फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य संकलित किए। रात 3:30 बजे अपर पुलिस अधीक्षक गिरीश कुमार सिंह ने घटनास्थल पर पहुंचकर स्वजन से घटना की जानकारी ली।
खबरें और भी
शनिवार दोपहर को अंजली के पिता भटिंडा से घर आ गए। पिता ने बताया कि उनकी लाइसेंसी राइफल बक्से में रखी थी। इसी राइफल से पुत्री ने खुदकुशी की है। खुदकुशी करने की वजह नहीं पता। अंजली दिल्ली यूनिवर्सिटी में बीएससी की छात्रा थी। वह 10 दिन पहले ही घर आई थी। उसे 10 जुलाई को कॉलेज जाना था।
पुत्र ललित नीट की तैयारी कर रहा है। प्रभारी निरीक्षक तेज सिंह ने बताया कि अंजली ने राइफल की नाल गले में रखकर पैर से टिगर दबाकर खुदकुशी कर ली। गोली गर्दन के पीछे से निकलकर दीवार में लगी।
युवती का नहीं मिला फोन, पुलिस ने राइफल कब्जे में ली
घटनास्थल पर पहुंचे पुलिस कर्मियाें ने साक्ष्य संकलित किए। पुलिस ने सैनिक की लाइसेंसी राइफल कब्जे में ले ली, लेकिन अंजली का मोबाइल फोन नहीं मिला। पुलिस ने रात में ही सर्विलांस से मोबाइल फोन की लोकेशन निकलवाई तो वह घर पर ही मिली।
रात में अंजली के फोन पर घंटी जाती रही। सुबह फोन बंद हो गया। प्रभारी निरीक्षक तेज सिंह ने बताया कि राइफल कब्जे में ली गई है। फोन नहीं मिला है। फोन की तलाश की जा रही है। फोन मिलने पर जांच की जाएगी। अंजली ने खुदकुशी करने से पहले फोन संभवत: घर पर ही कहीं छिपा दिया होगा। स्वजन को भी फोन नहीं मिला है, वह भी फोन की तलाश करते रहे थे।