Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Fatehpur की चाय से UP की सियासत गर्म! चाय वाले को अखिलेश का सहारा, Lucknow में सपा सुप्रीमो के सामने छलका दर्द

    Updated: Sun, 19 Apr 2026 08:12 PM (IST)

    फतेहपुर में चाय पिलाने के बाद मारपीट का शिकार हुए दुकानदार का मामला अब यूपी की राजनीति में गरमा गया है। दुकानदार का बेटा आर्यन यादव लखनऊ में अखिलेश या ...और पढ़ें

    आर्यन को लखनऊ में पीतल के बर्तन देते अखिलेश यादव, व फतेहपुर में आर्यन से चाय लेते अखिलेश। इंटरनेट मीडिया

    आर्यन को लखनऊ में पीतल के बर्तन देते अखिलेश यादव, व फतेहपुर में आर्यन से चाय लेते अखिलेश। इंटरनेट मीडिया

    HighLights

    1. सपा मुखिया के चाय पीने से चर्चा में आई दुकान

    2. खाद्य विभाग की कार्रवाई के बाद मारपीट से परेशान दुकानदार

    3. अखिलेश यादव ने आर्यन को दिए पीतल के बर्तन

    जागरण संवाददाता, फतेहपुर। फतेहपुर की चाय से यूपी की सियासत गर्म हो गई है। अखिलेश यादव को चाय पिलाने के बाद मारपीट का शिकार हुए दुकानदार का मामला अब प्रदेश की राजनीति के केंद्र में आ गया है। रविवार को दुकानदार का बेटा आर्यन यादव लखनऊ स्थित सपा कार्यालय पहुंचा, जहां अखिलेश यादव के सामने पूरा घटनाक्रम बताया। सपा प्रमुख ने परिवार को पीतल के बर्तन भेंट किए हैं।

    सुल्तानपुर घोष थाने के बहेरा चौकी चौराहे पर स्थित चाय की दुकान, सियासी अखाड़ा बन गई है। शुक्रवार की सुबह हुई मारपीट की घटना के बाद से दुकान बंद है। चाय-पकौड़ी के शौकीन दुकान का बंद शटर देखकर लौट जा रहे हैं। दुकानदार शेषमणि यादव अपने गांव वाले घर में परिवार के साथ हैं। जबकि उनका पुत्र आर्यन यादव लगातार इंटरनेट मीडिया में पोस्ट डाल कर माहौल को गर्म किए हुए है।

    रविवार को आर्यन, समाजवादी पार्टी कार्यालय लखनऊ पहुंच गया। जहां पर उसने अखिलेश यादव द्वारा आयोजित पीडीए की प्रेस कांफ्रेंस में पत्रकारों के सामने घटनाक्रम दोहराया। सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ में शिवपाल यादव तथा अन्य कई पार्टी के नेता दिखाई दे रहे हैं।

     

     

    दुकानदार ने पोस्ट में ये लिखा

    रविवार को आर्यन यादव ने एक पोस्ट अपने फेसबुक पर डाली। जिसमें उसने लिखा है कि कुछ लोग पूरे घटनाक्रम को हिंदू-मुस्लिम बनाकर परोस रहे हैं। जबकि ऐसा नहीं है, उसके तमाम दोस्त मुस्लिम हैं। जिनके साथ में उसका उठना-बैठना, खाना-पीना होता है। आर्यन ने पोस्ट में लिखा कि जिन लोगों ने उसके परिवार को मारापीटा है, वह गुंडे हैं। उनका व्यवहार अच्छा नहीं है।

    खबरें और भी

     

     

    इस वजह से दिए बर्तन

    अखिलेश यादव के साथ में आर्यन यादव की एक फोटो इंटरनेट मीडिया पर प्रचलित हो रही है। जिसमें सपा मुखिया, चाय दुकानदार को पीतल का बर्तन दे रहे हैं। इस फोटो को उस बयान से जोड़कर देखा जा रहा है जिसमें अखिलेश यादव ने एल्युमिनियम के बर्तन में चाय बनाने पर दुकान में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशाधन विभाग की छापेमारी और कार्रवाई का जिक्र किया था। चौकी चौराहे पर चाय-पकौड़ी के लिए प्रसिद्ध दुकान के बाहर सन्नाटा है। सियासी पारा जरूर उस दुकान के नाम पर गर्म बना है।

    यह भी पढ़ें- Akhilesh Yadav को दुकान चाय पिला मुसीबत में फंसा दुकानदार! खाद्य विभाग की छापेमारी, दबंगों ने पीटा.. गांव छोड़ने का फैसला