Akhilesh Yadav को चाय पिला मुसीबत में फंसा दुकानदार! खाद्य विभाग की छापेमारी, दबंगों ने पीटा.. गांव छोड़ने का फैसला
फतेहपुर में अखिलेश यादव को चाय पिलाने वाले दुकानदार शेषमणि यादव मुसीबत में हैं। पहले खाद्य सुरक्षा विभाग ने छापेमारी कर नमूने लिए, फिर दबंगों ने उन्हे ...और पढ़ें
-1776517172260_m.webp)
अखिलेश यादव को चाय देता आर्यन दुकानदार। इंटरनेट मीडिया
HighLights
बहेरा चौकी चौराहे पर चाय-पकौड़ी की दुकान का मामला
अखिलेश यादव ने 20 फरवरी को रुककर चाय पी थी
जागरण संवाददाता, फतेहपुर। फतेहपुर में पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को चाय पिलाकर सुर्खियों में आया दुकानदार मुसीबत में फंस गया है। पहले खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, फिर दबंगों ने पीटा। अब पीड़ित दुकानदार इतना डरा हुआ है कि उसने परिवार समेत गांव छोड़ने का ऐलान कर दिया है।
पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने 20 फरवरी को दुकान के सामने रुककर चाय पी थी। जिसके बाद दुकानदार चर्चा में आया था। उनकी वीडियो भी वायरल हुई थी। गुरुवार को खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम दुकान गई थी। उन्होंने चाय व दूध का नमूना लेकर प्रयोगशाला भेजा। इसके बाद शुक्रवार उनके साथ मारपीट हुई। भुक्तभोगी दुकानदार शेषमणि यादव के पुत्र आर्यन ने इंटरनेट मीडिया में एक पोस्ट डाली है। जिसमें उसने लिखा है कि वह दुकान बंद करके परिवार के साथ गांव छोड़ देगा। बताते चलें कि
अखिलेश यादव का नाम लेकर हुआ विवाद
बहेरा चौकी चौराहे पर चाय-पकौड़ी की प्रसिद्ध दुकान में दिन भर ग्राहकों की भीड़भाड़ रहती है। ऐरायां मसायक गांव के रहने वाले शेषमणि यादव तथा उनका पुत्र आर्यन दुकान का संचालन करते हैं। शुक्रवार की सुबह दुकान में भीड़भाड़ रही। तभी आर्यन का एक ग्राहक से झगड़ा हो गया। बताते हैं कि अखिलेश यादव के नाम से शुरू हुई नोकझोक कुछ देर बाद मारपीट में बदल गई। जिसमें दुकानदार पिता-पुत्र तथा दूसरे पक्ष से एक युवक को चोट आई।
17 के खिलाफ केस दर्ज
पुलिस ने शेषमणि की तहरीर पर तीन नामजद तथा 17 अज्ञात के विरुद्ध मारपीट, बलवा, महिलाओं से छेड़छाड़ व लूट की धारा में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी। सीओ दुर्गेश दीप ने बताया कि लूट व महिलाओं से छेड़छाड़ के साक्ष्य नहीं मिले हैं। तीन नामजद आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है।
खबरें और भी
आईजीआरएस में हुई थी शिकायत
बहेरा चौकी चौराहे पर चाय दुकानदार शेषमणि यादव की किसी अहमद नाम के व्यक्ति ने आईजीआरएस में शिकायत की थी। आरोप लगाया था कि दुकान में मानक विहीन ढंग से चाय-पकौड़ी बनती हैं। जिनसे आमजन के स्वास्थ्य को खतरा है। गुरुवार को खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम दुकान गई थी। उन्होंने चाय व दूध का नमूना लेकर प्रयोगशाला भेजा। दुकानदार का आरोप था कि टीम कर्मियों ने एल्युमिनियम के बर्तन में चाय बनाने पर आपत्ति दर्ज कराई है। कहना था कि पूर्व सीएम अखिलेश यादव को चाय पिलाने के बाद से उन्हें परेशान किया जा रहा है।
शनिवार को बंद रही दुकान
शुक्रवार की सुबह चाय की दुकान में हुई मारपीट की घटना के बाद से इसकी चर्चा क्षेत्र में हो रही है। शनिवार को दुकानदार पिता-पुत्र ने दुकान नहीं खोली। पलायन की पोस्ट पढ़ने के बाद कई लोग दुकानदार के गांव पहुंच गए। हालांकि वह किसी से बात करने के लिए तैयार नहीं थे।
यह भी पढ़ें- सपा के 'PDA' फॉर्मूले में दरार? फतेहपुर की चाय दुकान विवाद में कूदा मुस्लिम समुदाय, अखिलेश यादव का फूंका पुतला
यह भी पढ़ें- फतेहपुर 'चाय' पर जुबानी जंग: Akhilesh Yadav के तस्कर के बयान पर धुन्नी सिंह का खुला चैलेंज, जानिए क्या है चाय कांड?
यह भी पढ़ें- Fatehpur की चाय से UP की सियासत गर्म! चाय वाले को अखिलेश का सहारा, Lucknow में सपा सुप्रीमो के सामने छलका दर्द