फतेहपुर 'चाय' पर जुबानी जंग: Akhilesh Yadav के तस्कर के बयान पर धुन्नी सिंह का खुला चैलेंज, जानिए क्या है चाय कांड?
फतेहपुर की एक चाय की दुकान सियासी अखाड़ा बन गई है। अखिलेश यादव ने पूर्व मंत्री धुन्नी सिंह पर शराब व कछुआ तस्करी का आरोप लगाया, जिसके बाद धुन्नी सिंह ...और पढ़ें

भाजपा जिलाध्यक्ष अन्नू श्रीवास्तव के साथ पत्रकारों के समक्ष अपनी बात रखते पूर्व मंत्री रणवेंद्र प्रताप सिंह उर्फ धुन्नी सिंह। जागरण
HighLights
बहेरा चौकी चौराहे पर चाय की दुकान बनी यूपी सियासत का केंद्र
20 फरवरी को सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने यहां रुककर पी थी चाय
खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई और मारपीट से परेशान था दुकानदार
लखनऊ में प्रेस वार्ता के दौरान पूर्व सीएम ने पूर्व मंत्री को बताया तस्कर
पूर्व मंत्री धुन्नी सिंह ने कहा, पूर्व मुख्यमंत्री इतने बड़े नेता, बिना प्रमाण के बोल दी छोटी बात
जागरण संवाददता, फतेहपुर। यूपी के फतेहपुर की एक चाय दुकान अब उत्तर प्रदेश की राजनीति का सबसे बड़ा अखाड़ा बन गई है। सपा कार्यालय में अखिलेश यादव ने दुकानदार को पीतल के बर्तन सौंपते हुए भाजपा नेता धुन्नी सिंह पर गंभीर आरोप लगाए, तो वहीं धुन्नी सिंह ने इसे ओछी राजनीति करार दिया। उन्होंने सपा प्रमुख को खुली चुनौती देते हुए कहा कि यदि वे इन आरोपों का एक भी प्रमाण दे दें, तो वे राजनीति से संन्यास ले लेंगे।
सुल्तानपुर घोष थाने की बहेरा चौकी चौराहे पर चाय के दुकानदार आर्यन, पिता के साथ समाजवादी पार्टी कार्यालय लखनऊ पहुंच गया। जहां पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव द्वारा प्रेस कांफ्रेंस में घटनाक्रम दोहराकर भाजपा नेता एवं पूर्व मंत्री रणवेंद्र प्रताप सिंह उर्फ धुन्नी सिंह को सामंतवादी कहते हुए शराब, कछुआ तस्कर व मौरंग माफिया बता दिया। घटना उन्हीं के इशारे में होने का आरोप लगाया। दुकानदार को पीतल के बर्तन सौंपे। उधर, शाम को पूर्वमंत्री ने भाजपा जिलाध्यक्ष अन्नू श्रीवास्तव के साथ मीडिया के सामने पलटवार करते हुए कहा कि पूर्व सीएम आरोप का प्रमाण दें दें, तो राजनीति से संन्यास ले लूंगा।
आर्यन का आरोप
रविवार को आर्यन यादव ने एक पोस्ट अपने फेसबुक पर डाली। जिसमें उसने लिखा है कि कुछ लोग पूरे घटनाक्रम को हिंदू-मुस्लिम बनाकर परोस रहे हैं। जबकि ऐसा नहीं है, उसके तमाम दोस्त मुस्लिम हैं। आर्यन ने पोस्ट में लिखा कि जिन लोगों ने उसके परिवार को मारापीटा है, वह गुंडे हैं, उनका व्यवहार अच्छा नहीं है।
यहां से शुरू हुई सियासत
चार दिन पहले खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन ने अहमद हसन की आइजीआरएस शिकायत पर दुकान में छापा मारा था, चाय एल्युमिनियम के बर्तन में बनाने पर नमूना लिया था। हालांकि शुक्रवार को दुकान में मारपीट के बाद से दुकान बंद है, चौकी चौराहे पर चाय-पकौड़ी के लिए प्रसिद्ध दुकान के बाहर सन्नाटा है। सियासी पारा जरूर उस दुकान के नाम पर गर्म बना है। दुकानदार पिता-पुत्र घटना के बाद से गांव वाले घर में रहते हैं।
खबरें और भी
अखिलेश आरोपों का प्रमाण दें, मैं राजनीति से संन्यास ले लूंगा
भाजपा के पूर्व मंत्री रणवेंद्र प्रताप सिंह उर्फ धुन्नी सिंह ने शराब तस्कर, कछुआ तस्कर और मौरंग माफिया जैसे आरोपों की निंदा की। बोले एक पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री को बिना किसी प्रमाण के इतनी बात नहीं बोलनी चाहिए। कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री ने उनका नाम लेकर जो आरोप लगाये हैं, उनका प्रमाण दें दें तो वह राजनीति से संन्यास ले लेंगे।
मानहानि का दावा भी करेंगे
एक सवाल के जवाब में कहा कि वह उक्त बयान पर विधिक राय ले रहे हैं, मानहानि का दावा भी करेंगे। चाय घटनाक्रम पर कहा कि जिस आर्यन यादव की दुकान है, उसके कई मामलों पर वह मदद कर चुके हैं। उसके साथ मारपीट करने वालों में जगजीत यादव, कय्यूम, जावेद हैं, जिनका नाम पूर्व मुख्यमंत्री ने नहीं लिया। चूंकि वह मुस्लिम और यादव दोनों को पीडीए मानते हैं। रही बात दुकान की जांच की तो वह अहमद हसन की शिकायत पर हुई है, दुकान कतई सीज नहीं की गयी है।
दुकानदार पल-पल इंटरनेट मीडिया में डाल रहा पोस्ट
चाय दुकानदार शेषमणि यादव का पुत्र आर्यन यादव लगातार इंटरनेट मीडिया में पोस्ट डाल कर माहौल को गर्म किए हुए है। चाय दुकान संचालन की बात हो या फिर मारपीट और जांच हर चीज की जानकारी दुकानदार द्वारा इंटरनेट मीडिया में साझा की जा रही है, यहां तक सपा मुखिया से मिलने और बर्तन प्राप्त करने की फोटो भी इंटरनेट मीडिया में तैर रही है।
जानें पूरा घटनाक्रम
- 20 फरवरी--पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने दुकान आकर चाय पी थी।
- 1 अप्रैल - अहमद नामक व्यक्ति ने चाय में मिलावट की आनलाइन शिकायत की।
- 15 अप्रैल- खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने छापा मारा कर चाय का नमूना लिया।
- 17 अप्रैल- दुकानदार के साथ मारपीट, चार नामजद व 17 अज्ञात पर मुकदमा दर्ज हुआ
- 18 अप्रैल- नामजद जरजीस, व अज्ञात दो को नामजद कर गिरफ्तारी की।
- 19 अप्रैल - दुकानदार पिता के साथ सपा के लखनऊ कार्यालय गया, पीतल के बर्तन मिले।
- 19 अप्रैल--पूर्व मंत्री रणवेंद्र प्रताप सिंह उर्फ धुन्नी सिंह ने प्रेस वार्ता कर आरोप नकारे।
यह भी पढ़ें- Fatehpur की चाय से UP की सियासत गर्म! चाय वाले को अखिलेश का सहारा, Lucknow में सपा सुप्रीमो के सामने छलका दर्द