फतेहपुर: जंतर-मंतर पर पूर्व विधायक की बेटी से हुई थी छेड़छाड़, इंस्टाग्राम पर वीडियो पोस्ट कर बयां किया था दर्द
फतेहपुर के एक पूर्व भाजपा विधायक की बेटी ने दिल्ली के जंतर-मंतर पर 24 जुलाई को हुए एक विरोध प्रदर्शन के दौरान छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। उन्होंने इंस् ...और पढ़ें

तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण
HighLights
जंतर-मंतर पर 24 जुलाई को हुई छेड़छाड़ की घटना।
पूर्व भाजपा विधायक की बेटी ने इंस्टाग्राम पर दी जानकारी।
भीड़भाड़ में हुई घटना, पिता ने बेटी की बात मानी सही।
जागरण संवाददाता, फतेहपुर। धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल रहे धरने के दौरान 24 जुलाई को भाजपा के पूर्व विधायक की बेटी से छेड़छाड़ की गई थी। इंस्टाग्राम पर उन्होंने 24 की रात ही पोस्ट कर इसकी जानकारी दी थी। हालांकि वह पोस्ट अब दिख नहीं रही।
उन्होंने इसके बाद एक वीडियो स्टोरी लगाई, जिसमें वह कह रही हैं कि दिल्ली में हुए छात्र आंदोलन में वह मौजूद थीं। इस दौरान उनके साथ छेड़खानी हुई। उन्होंने आंदोलन से जुड़े नौ पोस्ट किए थे, जो उनकी प्रोफाइल से गायब हो गए हैं।
पूर्व विधायक ने बताया कि बेटी से बात नहीं हुई है, लेकिन अगर वह कह रहीं हैं तो सही ही होगा। पुलिस से शिकायत के बारे में पूछने पर भी उन्होंने जानकारी से इनकार किया। उन्होंने पोस्ट में यह लिखा था कि '24 जुलाई की रात 12:15 बजे मैं बहन के साथ मुख्य मंच की ओर जा रही थी।
मेटल डिटेक्टरों के सामने संकरी जगह में सैकड़ों लोग इकट्ठा थे और आगे बढ़ने का एकमात्र तरीका भीड़ के साथ बढ़ते जाना था। हमने महिलाओं की अलग कतार के बारे में पूछा, लेकिन वहां अफरातफरी में कोई बताने वाला नहीं था।
खबरें और भी
हमसे लगभग तीन फीट की दूरी पर एक बैरिकेड गिर गया, जिससे लोग एक दूसरे पर गिरने लगे और भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। हमने तय किया कि आगे जाना ठीक नहीं होगा इसलिए वापस मुड़कर निकलने लगे। उसी समय, मेरे पीछे खड़े एक व्यक्ति ने मेरे के साथ छेड़छाड़ की कोशिश की।'