फतेहपुर में बोले सीएम योगी, माफियाओं का ठिकाना अब जेल और जहन्नुम; मंच से वीर सपूतों को किया याद
सीएम योगी ने फतेहपुर में माफियाओं के लिए जेल और जहन्नुम का ठिकाना बताया, साथ ही स्वतंत्रता सेनानियों को याद किया। उन्होंने सैफई सिंडिकेट और पिछली सरका ...और पढ़ें

मंच से मुख्यमंत्री ने भीड़ का हाथ हिलाकर किया अभिवादन किया।
HighLights
माफियाओं का ठिकाना अब जेल और जहन्नुम होगा।
स्वतंत्रता सेनानियों और बलिदानियों को सीएम योगी ने याद किया।
नीट पेपर लीक पर सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया।
जागरण संवाददाता, फतेहपुर। फतेहपुर में सीएम योगी ने सिया वर रामचंद्र की जय के जयघोष के साथ उद्बोधन शुरू किया। मंचासीन जनप्रतिनिधियों के प्रति अभिवादन ज्ञापित किया। मां गंगा और यमुना से अभिसिंचित दोआबा की धरती को नमन किया। बावनी इमली बलिदानी स्मारक को स्मरण करते हुए वीर बलिदानियों को भी याद किया। ठाकुर दरियाव सिंह, सुजान सिंह सहित अन्य क्रांतिकारियों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की।
गणेश शंकर विद्यार्थी समेत अन्य स्वतंत्रता संग्राम सेनानी को भी नमन किया। सीएम ने कहा एक समय इस जनपद की गिनती सबसे पिछड़े जनपदों में होती थी। सैफई सिंडिकेट का अड्डा बन गया था फतेहपुर, सैफई के नाच-गाने में जनपद के विकास का पैसा खर्च कर दिया जाता था। शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क समेत अन्य मूलभूत सुविधाओं का अभाव था। नौजवानों के हक पर सैफई सिंडिकेट डकैती डालता था।
चाचा-भतीजे पर प्रहार करते हुए कहा कि नौकरियों पर भी इन लोगों ने डाका डालने का काम किया है। नौ सवा नौ साल में प्रदेश के नौ लाख से अधिक युवाओं को नौकरी प्रदान की गई है। विभिन्न चयन बोर्डों की भर्ती अब फतेहपुर के नवजवानों का नाम आता है। विकास की बात को आगे बढ़ाते हुए कहा कि यहां के स्वतंत्रता सेनानी गणेश शंकर विद्यार्थी के नाम पर कानपुर का मेडिकल कॉलेज है।
रणवेंद्र प्रताप उर्फ धुन्नी भइया का नाम लेते हुए उनके खेत में उत्पादित जैविक उत्पादों का भी जिक्र किया। सैफई का नाम कई बार लेकर लूटखसोट की बात दोहराई। कांग्रेस व समाजवादी पार्टी पर घड़ियाली आंसू बहाने की बात कही। केंद्रीय कैबिनेट के फैसले का जिक्र करते हुए कहा कि छात्रों के भविष्य के साथ जिसने भी खिलवाड़ किया है, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।
खबरें और भी
नीट परीक्षा में लीकेज कराने वालों की गिरफ्तारी हुई वहीं एनटीए के अधिकारियों को भी बर्खास्त किए जाने का कार्य हुआ है। यह सभी कदम छात्रों के भविष्य को देखते हुए मोदी सरकार द्वारा उठाए गए हैं। मोदी सरकार द्वारा नई शिक्षा नीति का भी बखान किया। कहा कि देश में ही नहीं अपितु विश्व के प्रमुख देशों में भारत का युवा अपनी अलग पहचान बनाने में सफल हो रहा है।
बोले जिसने छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया है, उन्हें पहले तो जेल होगी और जो भी संपत्ति एकत्र की है, उसके जब्तीकरण का काम भी किया जाएगा। फिर सपा का नाम लेते हुए कहा कि गुंडा व माफिया हावी होकर सरकार को चुनौती देता था। देख सपाई बिटिया घबराई का जिक्र करते हुए कहा कि बेटी और व्यापारी की सुरक्षा को लेकर सरकार काम कर रही है।
गुंडों और माफियाओं के लिए दो ही स्थान हैं वह हैं जेल और जहन्नुम। अब फतेहपुर जनपद आकांक्षी नहीं रहेगा, बल्कि फतेहपुर भी प्रधानमंत्री के विकसित भारत का मंत्र लेकर आगे बढ़ रहा है। सदर विधानसभा का नाम लेते हुए कहा कि अगर विक्रम सिंह जिताकर भेजते तो यहां का भी विकास कई गुना अधिक होता है।
सपाइयों का भी जिक्र करते हुए कहा कि सपाई जहां भी खाली प्लाट देखते थे, उस पर कब्जा कर लेते थे। लखनऊ में भाजपा कार्यालय की जमीन पर भी सपा के एक पूर्व विधायक ने कब्जा कर रखा था, जिस पर बुलडोजर कार्रवाई के बाद खाली कराया गया। कहा कि नर्सिंग कालेज के शिलान्यास का भी काम हो रहा है। राजकीय पालीटेक्निक में आर्टीफीशियल इंटेलीजेंस की सुविधा विस्तार की बात कही।