Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    फतेहपुर में पति ने पत्नी के साथ मिल उसके प्रेमी को उतारा मौत के घाट, शव अकड़ने पर कटर से काटे पैर

    Updated: Tue, 02 Jun 2026 10:30 PM (IST)

    फतेहपुर में एक पति-पत्नी ने मिलकर पत्नी के प्रेमी की हत्या कर दी। शव को ठिकाने लगाने के लिए उसके पैर कटर से काटे और कानपुर के जंगल में जला दिया, जिसके ...और पढ़ें

    पति ने पत्नी के साथ मिल उसके प्रेमी को मारा।

    पति ने पत्नी के साथ मिल उसके प्रेमी को मारा।

    HighLights

    1. पति-पत्नी ने मिलकर प्रेमी की हत्या की।

    2. शव अकड़ने पर कटर से पैर काटे गए।

    3. कानपुर के जंगल में शव जलाया गया।

    जागरण संवाददाता, फतेहपुर। पति ने पत्नी के साथ मिलकर उसके प्रेमी को हमीरपुर स्थित घर पर फोन करके बुलाया और फिर दोनों ने मिलकर उसकी हत्या कर दी। आठ मई को हुई इस घटना के बाद लगभग चार घंटे शव कमरे में ही पड़ा रहा। शव अकड़ गया तो कटर मशीन से पैर काट दिए।

    शव बोरे में भरा व कानपुर में लाकर जंगल में जला दिया। साथ में खून से सने कपड़े, कटर मशीन का ब्लेड भी जला दिया। साक्ष्य मिटाने के लिए दिवंगत का पैनकार्ड, एटीएम कार्ड, जूते, चश्मा, ताबीज जंगल में फेंक दिए व बाइक घाटमपुर में खड़ी कर गए। पुलिस ने दंपती को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।

    विजय निषाद आठ मई को बुआ के यहां कानपुर जाने की बात कहकर घर से निकला था। इसके बाद वापस नहीं आने पर पिता नत्थू निषाद ने 11 मई को थाने में गुमशुदगी दर्ज करा आरोप लगाया था कि पुत्र की बातचीत हमीरपुर के कामता निषाद की पत्नी किरन से होती थी। इस पर पुलिस ने सर्विलांस टीम की मदद से कामता व उसकी पत्नी किरन को गिरफ्तार किया।

    दोनों से पूछताछ करने पर उन्होंने विजय का कंकाल कानपुर में रविवार को बरामद कराया। हत्या में प्रयुक्त लकड़ी का चौखट, दिवंगत की बाइक भी बरामद की। थानाध्यक्ष तुषार श्रीवास्तव व एसआई ब्रह्मदेव यादव ने बताया कि कामता व किरन ने विजय निषाद को हमीरपुर स्थित घर बुलाकर हत्या की थी। कामता के अनुसार, वह गुजरात के सूरत में मजदूरी करता था।

    खबरें और भी

    चार माह पहले उसने फेसबुक में विजय निषाद द्वारा पोस्ट की गई पत्नी की फोटो देखी। इस पर वह गांव आया, तब पत्नी से पूछताछ में पता चला कि विजय से उसके संबंध आठ माह से हैं। तभी से वह विजय को रास्ते से हटाने की योजना बना रहा था। इसमें पत्नी को राजी किया।

    किरन ने बताया कि विजय की बुआ कानपुर में रहती है, इसके पास ही उसका मायका है। वहीं से वह विजय के संपर्क में आई। वह पति को छोड़कर उसके साथ रहने का दबाव डालता था। ऐसा नहीं करने पर उसकी फोटो व वीडियो इंटरनेट में प्रचलित करने की धमकी देता था। फेसबुक में फोटो पोस्ट कर दी थी, जिससे वह परेशान थी।

    एसपी अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि मोबाइल फोन से कॉल डिटेल रिपोर्ट (सीडीआर) निकालने के बाद हत्यारोपितों तक पुलिस पहुंची। आरोपित दंपती यूट्यूब पर सर्च कर रहे थे कि हत्या में कितनी सजा मिलती है। पुलिस टीम को 25 हजार रुपये इनाम दिया जाएगा।

    यह भी पढ़ें- खुद को श्रीकृष्ण का अवतार बता युवतियों से गंधर्व विवाह रचाता था फर्जी साधु, IIT रुड़की से किया है बीटेक

    यह भी पढ़ें- शाहजहांपुर के जलालाबाद थाने में लड़ते हुए घुसे दो सांड़, पुलिसकर्मियों ने भागकर बचाई जान