फतेहपुर मुठभेड़: मंगेतर के सामने युवती से दुष्कर्म करने वाला इनामी भाजपा नेता गिरफ्तार, पैरों में लगी गोली
फतेहपुर में पुलिस ने एक लाख के इनामी बदमाश बबलू सिंगरौर को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। दुष्कर्म, मारपीट और वसूली के आरोपी बबलू के दोनों पैरों में ...और पढ़ें
HighLights
फतेहपुर में एक लाख का इनामी बदमाश बबलू गिरफ्तार।
पुलिस मुठभेड़ में बबलू के दोनों पैरों में गोली लगी।
दुष्कर्म, मारपीट और वसूली का आरोपी था बबलू।
जागरण संवाददाता, फतेहपुर। खागा कोतवाली क्षेत्र के एक बाग में मंगेतर के साथ बैठी युवती के साथ दुष्कर्म, मारपीट, अश्लील वीडियो बनाकर रुपयों की वसूली करने के फरार आरोपित एक लाख के इनामी बबलू सिंगरौर को पुलिस ने सुल्तानपुर घोष व खागा कोतवाली की सीमा अंतर्गत मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। उसके दोनों पैर में गोली लगी है। एसपी, एएसपी व सीओ ने मुठभेड़ वाली जगह का निरीक्षण किया है।
रात एक बजे करीब पुलिस टीमों को सूचना मिली कि फरार इनामी अपने किसी परिचित के यहां शरण लेने पहुंच रहा है। पुलिस टीमों ने बुदवन-प्रेमनगर मार्ग पर कई जगह पर घेराबंदी करके नजर रखना शुरू किया। ससुर खदेरी नदी पुल के समीप बरकतपुर-भादर गांव के मध्य पुलिस टीम को फरार इनामी आते दिखाई पड़ा।
यह भी पढ़ें- इंतजार खत्म! यूपी के 2 जिलों में खुले स्पोर्ट्स कॉलेज में इसी सत्र से शुरू होगी पढ़ाई, एडमिशन को लेकर अपडेट
पुलिस टीम ने रुकने के लिए ललकारा तो उसने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में फरार इनामी के दोनों पैर में गोली लगने से वह जमीन पर गिर पड़ा। पुलिस ने गिरफ्तार करके घायल इनामी को अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस अधिकारी मुठभेड़ की बात स्वीकार कर रहे हैं। अन्य जानकारी के लिए अधिकारियों का कहना था जल्दी ही संपूर्ण जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी।