Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    इंतजार खत्म! यूपी के 2 जिलों में खुले स्पोर्ट्स कॉलेज में इसी सत्र से शुरू होगी पढ़ाई, एडमिशन को लेकर अपडेट

    Updated: Tue, 05 May 2026 07:28 PM (IST)

    सहारनपुर और फतेहपुर स्पोर्ट्स कॉलेज इस शैक्षिक सत्र से शुरू हो रहे हैं, जिससे प्रदेश के खिलाड़ियों को आधुनिक प्रशिक्षण और पढ़ाई का अवसर मिलेगा। इन कॉल ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    HighLights

    1. सहारनपुर, फतेहपुर स्पोर्ट्स कॉलेज इस सत्र से होंगे शुरू।

    2. प्रत्येक कॉलेज में कक्षा 9 से 80 सीटें निर्धारित।

    3. खिलाड़ियों को मिलेगी आधुनिक प्रशिक्षण और पढ़ाई की सुविधा।

    राज्य ब्यूरो, लखनऊ। सहारनपुर और फतेहपुर स्पोर्ट्स कालेज इस शैक्षिक सत्र से शुरू होंगे। इससे प्रदेश के खिलाड़ियों को अपने ही क्षेत्र में आधुनिक सुविधाओं के साथ प्रशिक्षण और पढ़ाई का मौका मिलेगा। वर्षों से लंबित इन परियोजनाओं को सरकार ने प्राथमिकता देकर पूरा कराया है।

    फतेहपुर स्पोर्ट्स कालेज को 2011 में स्वीकृति मिली थी, जबकि सहारनपुर कालेज का निर्माण भी तय समय पर पूरा नहीं हो पाया था। अब दोनों संस्थान पूरी तरह तैयार हैं। इन कालेजों के शुरू होने के बाद प्रदेश में स्पोर्ट्स कालेजों की संख्या बढ़कर पांच हो जाएगी।

    पहले से लखनऊ, गोरखपुर और सैफई (इटावा) में कालेज संचालित हैं, जबकि बलिया में एक और निर्माणाधीन है। दोनों नए कालेजों में कक्षा 9 से प्रवेश होगा और प्रत्येक में 80 सीटें निर्धारित की गई हैं।

    फतेहपुर में एथलेटिक्स, हाकी, हैंडबाल और कुश्ती, जबकि सहारनपुर में एथलेटिक्स, हाकी, जूडो, बाक्सिंग और पहली बार भारोत्तोलन की सुविधा मिलेगी। खेल सचिव सुहास एलवाई के मुताबिक, सरकार का लक्ष्य हर मंडल में स्पोर्ट्स कॉलेज और सेंटर आफ एक्सीलेंस खोलना है। यहां खिलाड़ियों को रहने, पढ़ाई और प्रोफेशनल कोचिंग की समग्र सुविधा मिलेगी।