Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Delhi जंतर-मंतर पर छात्र प्रोटेस्ट के दौरान फतेहपुर BJP पूर्व विधायक की बेटी से छेड़छाड़, Instagram पोस्ट में बताई आपबीती

    Updated: Mon, 27 Jul 2026 10:14 PM (IST)

    दिल्ली के जंतर-मंतर पर 24 जुलाई को हुए छात्र प्रदर्शन के दौरान फतेहपुर के एक पूर्व भाजपा विधायक की बेटी ने छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। उन्होंने इंस्टाग ...और पढ़ें

    ये फोटो एआई जनरेटेड है।

    ये फोटो एआई जनरेटेड है।

    HighLights

    1. पूर्व भाजपा विधायक की बेटी ने छेड़छाड़ का आरोप लगाया

    2. जंतर-मंतर पर 24 जुलाई के छात्र प्रदर्शन की घटना

    3. इंस्टाग्राम पोस्ट में भीड़ और अव्यवस्था का वर्णन किया

    जागरण संवाददाता, फतेहपुर। दिल्ली के जंतर-मंतर पर 24 जुलाई को हुए छात्रों के विरोध प्रदर्शन में एक नया मामला सामने आया है। भाजपा के एक पूर्व विधायक की पुत्री ने इंस्टाग्राम में पोस्ट कर आरोप लगाया कि प्रदर्शन के दौरान उनके साथ छेड़खानी की गई। उन्होंने इंटरनेट मीडिया में अपनी आपबीती साझा करते हुए पूरी घटना का जिक्र किया है।

    धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल रहे धरने के दौरान 24 जुलाई को भाजपा के पूर्व विधायक की बेटी से छेड़छाड़ की गई थी। इंस्टाग्राम पर उन्होंने 24 की रात ही पोस्ट कर इसकी जानकारी दी थी। हालांकि वह पोस्ट अब दिख नहीं रही। उन्होंने इसके बाद एक वीडियो स्टोरी लगाई, जिसमें वह कह रही हैं कि दिल्ली में हुए छात्र आंदोलन में वह मौजूद थीं। इस दौरान उनके साथ छेड़खानी हुई।

    उन्होंने आंदोलन से जुड़े नौ पोस्ट किए थे, जो उनकी प्रोफाइल से गायब हो गए हैं। पूर्व विधायक ने बताया कि बेटी से बात नहीं हुई है, लेकिन अगर वह कह रहीं हैं तो सही ही होगा। पुलिस से शिकायत के बारे में पूछने पर भी उन्होंने जानकारी से इन्कार किया।

    पोस्ट में यह लिखा था

    उन्होंने लिखा था '24 जुलाई की रात 12:15 बजे मैं बहन के साथ मुख्य मंच की ओर जा रही थी। मेटल डिटेक्टरों के सामने संकरी जगह में सैकड़ों लोग इकट्ठे थे और आगे बढ़ने का एकमात्र तरीका भीड़ के साथ बढ़ते जाना था। हमने महिलाओं की अलग कतार के बारे में पूछा, लेकिन वहां अफरातफरी में कोई बताने वाला नहीं था। हमसे लगभग तीन फीट की दूरी पर एक बैरिकेड गिर गया, जिससे लोग एक दूसरे पर गिरने लगे और भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। हमने तय किया कि आगे जाना ठीक नहीं होगा इसलिए वापस मुड़कर निकलने लगे। उसी समय, मेरे पीछे खड़े एक व्यक्ति ने मेरे के साथ छेड़छाड़ की कोशिश की।'

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- कानपुर मंडल में पर्यटन को मिलेगा नया बूस्ट, 31.80 करोड़ की 25 परियोजनाएं, मंदिरों से ईको-टूरिज्म स्थलों तक होगा विकास

    यह भी पढ़ें- Kanpur में 400 करोड़ का बड़ा प्रोजेक्ट! 25 हजार युवाओं के लिए खुलेंगे नए रास्ते, EV, AI और Robotics की मिलेगी ट्रेनिंग