फतेहपुर में दहेज में अपाचे बाइक न मिलने पर टूटी शादी, दूल्हे ने बरात लाने से किया इनकार
फतेहपुर में सगाई के बाद वर पक्ष ने अपाचे बाइक और सोने की मांग पूरी न होने पर शादी से इनकार कर दिया। वधू पक्ष की शिकायत पर सदर कोतवाली में दहेज प्रतिषे ...और पढ़ें

प्रतीकात्मक तस्वीर।

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, फतेहपुर। सगाई की रस्म बाद वर पक्ष ने अपाचे बाइक व अंगूठी-चेन की मांग को लेकर बेटे की शादी करने से इन्कार कर दिया। जिस पर वधू पक्ष ने सदर कोतवाली में आरोपित ससुरालीजनों के विरुद्ध दहेज प्रतिषेध अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कराया है।
सदर कोतवाली के एक गांव में रहने वाली विधवा महिला ने पुलिस को दी गई तहरीर में स्पष्ट किया है कि उसने थरियांव थाने के मीसा गांव निवासी रोहितलाल के साथ पुत्री की शादी तय किया था। 23 मार्च 2026 को सगाई होने के बाद शादी तय हो गई थी और 28 जुलाई को बरात आनी थी।
जिसमें उसका तीन लाख दस हजार रुपये खर्च हुआ। इसके बाद रोहितलाल, इसके पिता रामपाल, मां देवरती, भाई मिथुन, कल्लू व परिवार के अन्य सदस्यों ने अंगूठी, दस ग्राम सोने की चेन व अपाचे बाइक की मांग रख दी।
असमर्थता जताने पर 10 जुलाई को उक्त लोगों ने उसके बेटों को पीटकर धमकी दी और शादी करने से इनकार कर दिया। इंस्पेक्टर हेमंत मिश्रा ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर विवेचना की जा रही है।
यह भी पढ़ें- दहेज प्रताड़ना केस में लापरवाही पर मंत्री पंवार सख्त, पंचकूला में महिला थाने की SHO और ASI सस्पेंड करने के निर्देश