Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    गर्लफ्रेंड से मिलने दिल्ली से पहुंचा कानपुर, घर में कुछ ऐसा हुआ...खत्म हो गई स्नैपचैट वाली प्रेम कहानी

    Updated: Wed, 05 Aug 2026 02:01 PM (IST)

    प्रेमिका के घर बुलाने पर पहुंचे प्रेमी का शव फंदे से लटका मिला, जिसके बाद प्रेमिका और उसकी मां को हिरासत में लिया गया है। ...और पढ़ें

    प्रतीकात्मक तस्वीर।

    प्रतीकात्मक तस्वीर।

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, फतेहपुर। एक साल से स्नैपचैट पर संपर्क में रही प्रेमिका ने मां की बीमारी का बहाना बनाकर प्रेमी को अपने घर बुलाया। प्रेमी के पहुंचने पर जब युवती ने शादी करने से साफ मना कर दिया, तो दोनों के बीच विवाद बढ़ गया। प्रेमी द्वारा विरोध करने और हंगामा करने पर युवती व उसके परिजनों ने उसे दुकान के अंदर बंद कर बाहर से शटर में ताला लगा दिया।

    लगभग दो घंटे बाद जब शटर खोला गया, तो अंदर युवक का शव रस्सी के फंदे से लटकता मिला। सूचना पर पहुंची फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। पुलिस की शुरुआती छानबीन में सामने आया है कि युवक ने फंदा लगाकर जान दी है।

    मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने प्रेमिका और उसकी मां को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है तथा उनके मोबाइल फोन भी कब्जे में ले लिए हैं। वहीं, घटना के बाद से फरार चल रहे प्रेमिका के पिता और भाई की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।

    एक साल से चल रहा था प्रेम-प्रसंग

    आंबेडकर नगर जिले के थाना कोतवाली टांडा के गांव पहाड़पुर में रहने वाले 30 वर्षीय प्रेमी अकमल दिल्ली में प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता था। यहां बकेवर थाने के एक गांव में रहने वाली युवती (बीएससी की छात्रा) से एक वर्ष पहले स्नैप चैट के माध्यम से बातचीत शुरू हुई।

    खबरें और भी

    दोनों के बीच प्रेम संबंध गहरे हो गए। अकमल ने खुद को प्रेमिका से सरकारी इंजीनियर बताया था, जिस पर युवती शादी करने को तैयार हो गई। बताते हैं कि इस बीच वह दिल्ली से दो बार युवती के घर आया। रविवार को युवती ने मां के बीमार होने और कानपुर में भर्ती होने की सूचना प्रेमी को दी।

    इस पर प्रेमी दिल्ली से कानपुर आ गया। वहां पर युवती के न मिलने पर सोमवार की रात करीब डेढ़ बजे घर पहुंचा गया। यहां रुकने के बाद बातचीत में प्रेमिका को पता चला कि प्रेमी प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता है। इस पर उसने शादी करने से इनकार कर घर से जाने को कहा। इसे लेकर प्रेमी ने हंगामा शुरू कर दिया।

    प्रेमी ने प्रेमिका के घर पर किया हंगामा

    हंगामा देखकर प्रेमिका के पिता ने मकान के आगे बनी सिलाई की दुकान के अंदर प्रेमी को बंद कर बाहर से शटर में ताला डाल दिया। करीब ढाई घंटे बाद दोपहर दो बजे शटर खोला तो प्रेमी का शव पंखे के हुक पर रस्सी के फंदे से लटकता हुआ मिला।

    इससे प्रेमिका के परिवार दहशत में आ गया। पीआरवी को शाम करीब चार बजे सूचना दी गई तो पुलिस पहुंची। पुलिस प्रेमिका के फरार पिता को बुलाने का प्रयास कर रही है। पुलिस ने दिवंगत व प्रेमिका का मोबाइल कब्जे में लिया है।

    पुलिस ने युवक के आत्महत्या की कही बात

    सीओ प्रियांक जैन, थाना प्रभारी दिवाकर सिंह व फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को नीचे उतारा। सीओ ने बताया कि प्रेम-प्रसंग का मामला है। इसके चलते प्रेमी ने फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली है। दिवंगत के स्वजन को सूचना दे दी गई है।

    ...तो प्रेमी ने स्वजन से कराई थी बात

    दिवंगत प्रेमी की जेब में पुलिस को दिल्ली से कानपुर तक आने का जनरल टिकट मिला है। इससे साफ हो गया है कि प्रेमिका के बुलावे पर प्रेमी सीधे दिल्ली से आया था।

    चर्चा है कि प्रेमिका ने शादी से इनकार किया तो प्रेमी ने अपने स्वजन से किसी से मोबाइल पर प्रेमिका की बात कराई, लेकिन फिर भी प्रेमिका शादी को राजी नहीं हुई थी। इसी बीच प्रेमिका के पिता ने उसे पकड़कर दुकान में बंद कर दिया था।

    यह भी पढ़ें- इजरायल से दिल दहला देने वाली खबर, हमास हमले में मारी गई गर्लफ्रेंड की कब्र पर प्रेमी ने किया सुसाइड