Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    फतेहपुर में चाची से प्रेम प्रसंग के विरोध पर युवक ने किया सुसाइड, भाई ने चाचा पर लगाया हत्या का आरोप

    Updated: Sun, 26 Jul 2026 08:17 AM (IST)

    चाची से प्रेम प्रसंग के विरोध पर युवक ने बुआ के घर जाकर जहर खाकर आत्महत्या कर ली। चार दिन बाद भाई ने चाचा-चाची पर जहर देकर हत्या करने का आरोप लगाया, प ...और पढ़ें

    तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण

    तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण

    HighLights

    1. युवक ने चाची से प्रेम प्रसंग के विरोध पर जहर खाया।

    2. कानपुर में बुआ के घर युवक की हुई मौत।

    3. भाई ने चाचा-चाची पर हत्या का आरोप लगाया, जांच जारी।

    संवाद सूत्र, जहानाबाद(फतेहपुर)। थाने के एक गांव में रहने वाले युवक का चाची के साथ प्रेम प्रसंग चलने लगा। इसकी जानकारी होने पर होमगार्ड चाचा ने विरोध किया। इस पर युवक ने बुआ के यहां जाकर जहर खा लिया। अस्पताल ले जाते समय उसकी मौत हो गई। घटना के चौथे दिन दिवंगत के भाई ने चाचा व चाची पर जहर खिलाकर हत्या करने का आरोप लगा पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

    जहानाबाद थाने के एक गांव में रहने वाले होमगार्ड की पत्नी का भतीजे से काफी दिनों से प्रेम प्रसंग चलने लगा। इसे लेकर दंपती व परिवार के अन्य लोगों के बीच काफी विवाद होने लगा। बुधवार को विवाद बढ़ने के बार युवक जनपद कानपुर थाना घाटमपुर के एक गांव बुआ के यहां गया और जहर खा लिया। जहर खाने से युवक की मौत हो गई। स्वजन ने शव का अंतिम संस्कार भी कर दिया।

    अब दिवंगत के भाई ने शनिवार की शाम पुलिस को चाचा होमगार्ड व चाची पर जहर देकर हत्या का आरोप लगा तहरीर दी है। थाना प्रभारी योगेश कुमार ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच की जा रही है।

    यह भी पढ़ें- गेगासो पुल चालू होती ही घटा किराया, रायबरेली से फतेहपुर जाने वाले यात्रियों को मिलेगी राहत