Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 20, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    UP News: 'मोदीजी कहते हैं कि ना खाऊंगा ना खाने दूंगा और पूरी जनता को लूट लिया', शिवपाल सिंह यादव ने साधा भाजपा पर निशाना

    By Jagran NewsEdited By: Abhishek Saxena
    Updated: Wed, 20 Dec 2023 03:41 PM (IST)

    Shivpal Singh Yadav News In Hindi जसराना में हुए कार्यकर्ता सम्मेलन में सपा के वरिष्ठ नेता शिवपाल सिंह यादव ने भाजपा सरकार पर करारे हमले किए। उन्होंने ...और पढ़ें

    Firozabad News: कार्यकर्ता सम्मेलन में पार्टी नेता शिवपाल सिंह यादव व अन्य।
    Firozabad News: कार्यकर्ता सम्मेलन में पार्टी नेता शिवपाल सिंह यादव व अन्य।

    HighLights

    1. लोकसभा सीट फिरोजाबाद से अक्षय होंगे पार्टी के प्रत्याशी
    2. शिवपाल सिंह ने माना, उनके कारण पिछली बार हारे चुनाव

    जागरण संवाददाता, फिरोजाबाद। समाजवादी पार्टी (सपा) के जसराना में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल यादव ने भाजपा पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार पूंजीपतियों के और प्रदेश सरकार नौकरशाही के हवाले कर दी गई है।

    अधिकारी सत्ता पक्ष के लोगों, विधायकों और मंत्रियों की नहीं सुनते। किसानों पर कभी टैक्स नहीं लगा। इस सरकार ने किसानों पर 18 प्रतिशत जीएसटी लगा दी। यह बेईमान सरकार है।

    ये भी पढ़ेंः Om Prakash Rajbhar बोले, इस बार मंत्री बनने से कोई नहीं रोक सकता, जहां पर भी रहता हूं सीना ठोक कर रहता हूं, सपा मुस्लिम विरोधी

    जनता को लूट लिया

    शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि मोदी जी कहते हैं कि ना खाऊंगा ना खाने दूंगा और पूरी जनता को लूट लिया है। कन्नौज, मैनपुरी, इटावा और फिरोजाबाद की जनता ने नेताजी को बनाने का काम किया। हम भी नेताजी से सीख कर उनकी तरह आपकी समस्याओं का निराकरण करेंगे। इस बार फिरोजाबाद से अक्षय यादव चुनाव लड़ेंगे और हम उनके पीछे रहेंगे। पिछली बार यदि हम नहीं लड़ते तो अक्षय यादव सांसद होते।

    ये भी पढ़ेंः मेरठ में महिला के सनसनीखेज आरोप, देवर ने किया दुष्कर्म, यूट्यूबर पति ने सुहागरात की पोर्न वीडियो बनाने के लिए कमरे में लगाए कैमरे

    कार्यकर्ताओं को पूर्व सांसद अक्षय यादव, जसराना विधायक इं. सचिन यादव, सिरसागंज विधायक सर्वेश यादव और शिकोहाबाद विधायक डा. मुकेश वर्मा ने भी संबोधित किया।