Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    फिरोजाबाद: ग्रामीण इलाकों में अपने घर का सपना होगा पूरा, मुख्यमंत्री आवास योजना में बनेंगे 1427 मकान

    Updated: Wed, 01 Jul 2026 01:59 PM (IST)

    फिरोजाबाद जिले को मुख्यमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए 1427 आवासों का लक्ष्य मिला है। जिलाधिकारी ने खंड विकास अधिकारियो ...और पढ़ें

    सांकेतिक तस्वीर।

    सांकेतिक तस्वीर।

    HighLights

    1. फिरोजाबाद को मुख्यमंत्री आवास योजना में 1427 घरों का लक्ष्य।

    2. 2026-27 वित्तीय वर्ष के लिए आवासों का लक्ष्य निर्धारित।

    3. डीएम ने पात्र लाभार्थियों के चयन और पोर्टल पंजीकरण के निर्देश दिए।

    जागरण संवाददाता, फिरोजाबाद। मुख्यमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए शासन से जिले को 1427 आवासों का लक्ष्य दिया गया है। सीडीओ शत्रोहन वैश्य ने मंगलवार को बताया कि 931 आवास सामान्य श्रेणी के लाभार्थियों और 496 आवास अनुसूचित जाति के पात्र परिवारों के लिए निर्धारित हैं।

    सीडीओ शत्रोहन वैश्य ने बताया कि विकास खंड एका को सर्वाधिक 275 आवास (70 अनुसूचित जाति, 205 सामान्य), फिरोजाबाद को 272 (85 अनुसूचित जाति, 187 सामान्य), हाथवंत को 248 (98 अनुसूचित जाति, 150 सामान्य) प्रस्तावित किए गए हैं।

    मदनपुर, अरांव के लिए आंवटित लक्ष्य

    सीडीओ शत्रोहन वैश्य ने बताया कि मदनपुर को 149 (53 अनुसूचित जाति, 96 सामान्य), अरांव को 148 (47 अनुसूचित जाति, 101 सामान्य), नारखी को 122 (48 अनुसूचित जाति, 74 सामान्य), शिकोहाबाद को 86 (41 अनुसूचित जाति, 45 सामान्य), जसराना को 74 (22 अनुसूचित जाति, 52 सामान्य) तथा टूंडला को 53 आवास (32 अनुसूचित जाति, 21 सामान्य) का लक्ष्य आवंटित किया गया है।

    यह भी पढ़ें- हाथरस: पोस्टमैन की बेटी शिवानी चौधरी बनीं वायुसेना में फ्लाइंग ऑफिसर, पहले प्रयास में मिली सफलता

    डीएम ने दिए निर्देश

    डीएम संतोष कुमार शर्मा ने खंड विकास अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे पात्र लाभार्थियों का चयन कर आवास साफ्ट पोर्टल पर पंजीकरण तथा स्वीकृति की प्रक्रियाएं पूर्ण कराएं।

    यह भी पढ़ें- हाथरस में ECCE एजुकेटर चयन सूची में फर्जीवाड़े का खुलासा, साक्षात्कार टले