Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    फिरोजाबाद: किशोरी से दुष्कर्म के प्रयास का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल, गिरफ्तार

    Updated: Sun, 22 Mar 2026 09:45 AM (IST)

    इस घटना के बाद आरोपी फरार हो गए थे। पुलिस की घेराबंदी के दौरान फरमान ने फायरिंग की, जिसके जवाब में पुलिस की गोली लगने से वह घायल हो गया। दूसरे आरोपी क ...और पढ़ें

    मुठभेड़ स्थल पर फिरोजाबाद पुलिस।

    मुठभेड़ स्थल पर फिरोजाबाद पुलिस।

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, फिरोजाबाद। फल खिलाने का झांसा देकर समुदाय विशेष के दो युवकों ने एक नाबालिग किशोरी को अगवा कर लिया। उसे हनुमानगढ़ मुहल्ले में खंडहरनुमा मकान में लेकर दुष्कर्म का प्रयास किया। शोरगुल सुनकर मुहल्ले के लोग जुट गए और हंगामा करने लगे।

    भीड़ में चकमा देकर दोनों आरोपित भाग निकले। शनिवार रात साढ़े 11 बजे थाना उत्तर पुलिस ने एक आरोपित को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। जबकि दूसरे आरोपित की तलाश की जा रही है।

    थाना उत्तर में शनिवार दोपहर की घटना

    एसपी सिटी रविशंकर प्रसाद ने बताया कि शनिवार दोपहर एक 13 वर्षीय बच्ची को रसूलपुर में नैनी ग्लास असरफगंज गली नंबर सात निवासी मुहम्मद फरमान और अलीशान निवासी रसूलपुर ने फल खिलाने का झांसा देकर बाइक से ले गए। उसे एक खंडहरनुमा मकान में बंद कर तमंचा दिखाकर धमकाया और दुष्कर्म का प्रयास किया।

    हंगामे के दौरान भीड़ को चकमा देकर दोनों भाग निकले थे

    शोरगुल सुनकर मोहल्ले के लोग जुट गए। इसके बाद जमकर हंगामा हुआ। इसी दौरान दोनों आरोपित पुलिस को चकमा देकर भाग निकले। पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर आरोपितों की तलाश में लगी थी। तभी रात में साढ़े 11 बजे सूचना मिली कि एक आरोपित बच्चू बाबा सरस्वती मंदिर के पीछे प्रकाश नगर छिपा हुआ है।

    पुलिस ने घेराबंदी की तो आरोपितों ने कर दी फायरिंग

    पुलिस ने घेरेबंदी की तो आरोपित ने फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस की फायरिंग में आरोपित मुहम्मद फरमान के पैर में गोली लगी और गिर पड़ा। तलाशी में उसके पास से तमंचा और कारतूस बरामद हुआ है। उसे उपचार के लिए सरकारी ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- रोहित शेट्टी के घर फायरिंग केस में आया अपडेट, आगरा में पकड़ा गया लारेंस गैंग का शूटर प्रदीप शर्मा

    यह भी पढ़ें- चोरी कबूल कराने के लिए युवक को लगाया करंट, आगरा में चौकी इंचार्ज समेत पांच पर केस दर्ज