फिरोजाबाद में संविदा लाइनमैन की गला रेतकर हत्या, सड़क किनारे मिला शव
पुलिस ने पिता की तहरीर पर मुहल्ले के दो नामजद युवकों और अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। आरोपी घटना के बाद से फरार हैं और पुलिस मामले की ग ...और पढ़ें

पोस्टमार्टम गृह पर स्वजन। इंसेट में चंदन की फाइल फोटो।

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, फिरोजाबाद। बिजली विभाग में संविदा पर तैनात लाइनमैन की सोमवार शाम सात बजे घर से बुलाकर ले जाने के बाद गला रेत कर हत्या कर दी गई। रात में दो बजे पुलिस को उसका शव गांव मिलिक सिंह के ईंट भट्ठा के पास पड़ा मिला। मामले में पिता की तहरीर पर मुहल्ले के ही दो युवकों और अन्य अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। आरोपितों के घर में ताला लटका हुआ है।
सोमवार शाम सात बजे मुहल्ले के दो दोस्त घर से बुलाकर ले गए थे
रामगढ़ में सैलई निवासी महेश चंद्र के चार बेटों में तीसरे नंबर का 30 वर्षीय चंदन सिंह लाइनमैन था। वह घर के सामने ही आकाश के मकान में पत्नी शक्ति सागर के साथ पहली मंजिल पर किराए पर रहता था। सोमवार शाम सात बजे वह छोटी बहन और पत्नी से यह कहकर घर से निकला कि वह खीरा लेने जा रहा है। वह घर के सामने ही ठेल पर खीरा ले रहा था।
इसी दौरान बाइक से मुहल्ले के तेजवीर और समीर वहां पहुंचे और उसे बीच में बैठाकर ले गए। रात 10 बजे तक उसके घर न लौटने पर स्वजन फोन किया तो वह बंद था। घर वाले रातभर उसे खोजते रहे।
रामगढ़ में मिलिक सिंह का ईंट भट्टा के पास रात दो बजे मिला शव
इधर रात दो बजे पुलिस को चंदन का शव मिलिक सिंह के ईंट भट्टा के पास पड़ा मिला। गला आधे से अधिक कटा हुआ था। सिर, कंधे और अंगुलियों में भी चोट के निशान थे। आशंका है हमले के दौरान उसने जान बचाने के लिए चाकू संघर्ष किया। सुबह स्वजन थाने पहुंचे तो अज्ञात शव मिलने की जानकारी हुई।
खबरें और भी
पिता की तहरीर पर केस दर्ज
घर पहुंचकर उन्होंने पहचान की। इसके बाद घर में चीखपुकार मच गई। पिता की तहरीर पर तेजवीर, समीर और अन्य अज्ञात के विरुद्ध हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस तलाश में जुटी है। इंस्पेक्टर संजीव दुबे ने बताया कि पूछताछ में स्वजन ने किसी से रंजिश की बात से इनकार किया है। आशंका है कि शराब के नशे में उनके बीच किसी बात पर विवाद हुआ, जिसके बाद चाकू से गला काटकर हत्या कर दी गई।
एयरप्लेन मोड में था चंदन का मोबाइल
पुलिस को जांच के दौरान चंदन की जेब से उसका मोबाइल फोन मिला है। की जांच की तो पता चला कि वह एयरप्लेन मोड में था। इधर लाइनमैन के जीजा सुरेश चंद्र ने बताया कि आरोपितों का चाल-चलन ठीक नहीं है। वे दिन भर नशा करके मुहल्ले में घूमते रहते हैं। उनका घर उसी मुहल्ले में दूसरी गली में हैं। घटना के बाद से आरोपित और उनके स्वजन घर में ताला लगाकर फरार हैं। ऐसे में पुलिस का शक आरोपितों पर और गहरा गया है।