मरीज आए 15 और दवाई ले गए 60... सिरसागंज CHC का गजब हाल देखकर डीएम भी हैरान
फिरोजाबाद के सिरसागंज सीएचसी के निरीक्षण के दौरान डीएम संतोष कुमार शर्मा को कई अनियमितताएं मिलीं। उन्होंने मरीजों के पंजीकरण और दवा वितरण में अंतर, जन ...और पढ़ें

निरीक्षण के दौरान डीएम।

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, फिरोजाबाद। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिरसागंज का निरीक्षण करने शनिवार दोपहर 12 बजे पहुंचे डीएम को वहां अव्यवस्थाएं मिलीं। मरीजों के पंजीकरण और दवा वितरण के आंकड़ाें में काफी अंतर था। एक महिला द्वारा जन्म प्रमाण पत्र न मिलने की शिकायत पर नाराजगी जताते हुए दो घंटे में प्रमाण पत्र जारी करने के आदेश दिए। इसके साथ ही जननी सुरक्षा योजना का लक्ष्य अधूरा मिलने पर नाराजगी जताई।
जननी सुरक्षा योजना का लक्ष्य मिला अधूरा, सुधार के निर्देश
निरीक्षण के दौरान डीएम संतोष कुमार शर्मा ने चिकित्सा अधीक्षक को निर्देश दिए कि हीट वेब को देखते हुए अस्पताल में कूलिंग प्वाइंट स्थापित कराएं। जननी सुरक्षा योजना के तहत 217 पात्र महिलाओं की तुलना में 135 महिलाओं को लाभ मिल सका। इस पर उन्होंने निर्देश दिए कि शेष पात्र महिलाओं को शीघ्र योजना से लाभान्वित किया जाए। इसके बाद देखा कि डॉ. महेश चंद्र द्वारा रजिस्टर में मरीजों की उपस्थिति अंकित नहीं की गई थी।
यह भी पढ़ें- फिरोजाबाद में रेडियो ऑपरेटर का ग्रांड वेलकम: 8 लग्जरी कारों और 50 बाइकों का काफिला, 25 KM तक निकला जुलूस
यह भी पढ़ें- फिरोजाबाद पूर्व DM-तहसीलदार विवाद: तीन कलेक्ट्रेट कर्मी जिले से हटाए, मंडलायुक्त की कार्रवाई
सिरसागंज सीएचसी का निरीक्षण करने पहुंचे डीएम
डीएम को औषधि वितरण कक्ष में विपरीत स्थिति मिली। ओपीडी में सिर्फ 15 मरीज का पंजीकरण हुआ था, जबकि दवाएं 60 लोग ले गए। इसके साथ ही दवा वितरण रजिस्टर में नए और पुराने मरीजों का विवरण और फीस स्पष्ट रूप से अंकित नहीं थी। उन्होंने सभी को सुधार करने की चेतावनी दी।
डीएम ने कहा कि अस्पताल परिसर में साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखा जाए। मरीजों को किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए।