Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बेरोजगार युवाओं को हुनरमंद बनाएगा SBI, मिलेगी 30 दिन की मोबाइल रिपेयरिंग की फ्री ट्रेनिंग; ऐसे करें आवदेन

    Updated: Sun, 28 Jun 2026 04:16 PM (IST)

    फिरोजाबाद के उसायनी स्थित एसबीआई आरसेटी ग्रामीण युवाओं को मोबाइल रिपेयरिंग का निःशुल्क प्रशिक्षण देगा, जिससे वे स्वरोजगार शुरू कर सकें। ...और पढ़ें

    यह तस्वीर AI जेनेरेटेड है

    यह तस्वीर AI जेनेरेटेड है

    HighLights

    1. एसबीआई आरसेटी देगा मोबाइल रिपेयरिंग का निःशुल्क प्रशिक्षण।

    2. ग्रामीण युवाओं और बीपीएल धारकों को मिलेगी प्राथमिकता।

    3. 30 दिवसीय प्रशिक्षण जुलाई के पहले सप्ताह में होगा शुरू।

    जागरण संवाददाता, फिरोजाबाद। ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं के लिए अच्छी खबर है। उसायनी स्थित भारतीय स्टेट बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण केंद्र (आरसेटी) द्वारा युवाओं को मोबाइल रिपेयरिंग का प्रशिक्षण दिया जाएगा, जिससे वह स्वरोजगार शुरू कर सकेंगे। इससे वह दूसरे युवाओं को भी रोजगार दे सकेंगे।

    उसायनी पर भारतीय स्टेट बैंक द्वारा आरसेटी का संचालन किया जा रहा है। इसमें बेरोजगार युवक-युवतियों को सिलाई-कढ़ाई, रेडीमेड गारमेंट, ब्यूटी पार्लर, एलईडी, फ्रिज, एसी सहित विभिन्न ट्रेड में निश्शुल्क प्रशिक्षण दिलाया जाता है। प्रशिक्षण केंद्र पर ही लाभार्थियों को आवास और नाश्ते और खाने की व्यवस्था की जाती है, जिससे उनको प्रशिक्षण के दौरान इधर-उधर न भटकना पड़े।

    आरसेटी निदेशक आनंद मोहन सिंह ने बताया कि संस्थान द्वारा बेरोजगार युवाओं को मोबाइल रिपेयरिंग का निश्शुल्क प्रशिक्षण दिया जाना है। इसमें ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं और बीपीएल राशन कार्ड धारकों को प्राथमिकता दी जाएगी।

    जुलाई के पहले सप्ताह में प्रशिक्षण प्रारंभ किया जाएगा। यह 30 दिन चलेगा। आवेदन प्रक्रिया चल रही है। प्रशिक्षण लेने वाले लाभार्थियों को स्वरोजगार स्थापित करने के लिए बैंक से आर्थिक मदद दिलाने में भी सहयोग किया जाएगा।

    यह भी पढ़ें- डेयरी बिजनेस शुरू करने का बेहतरीन मौका, मिनी नंदिनी योजना के तहत बंपर सब्सिडी दे रही योगी सरकार