Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    फिरोजाबाद में आईटीसी गोदाम में भीषण आग, लाखों का सामान खाक

    Updated: Fri, 31 Jul 2026 12:41 PM (GMT+05:30)

    फिरोजाबाद के जलेसर रोड स्थित आईटीसी गोदाम में गुरुवार देर रात भीषण आग लग गई। शॉर्ट सर्किट से लगी आग में लाखों का सामान जलकर राख हो गया, हालांकि आवासीय ...और पढ़ें

    गोदाम में लगी आग। जागरण

    गोदाम में लगी आग। जागरण

    HighLights

    1. फिरोजाबाद के आईटीसी गोदाम में लगी भीषण आग।

    2. शॉर्ट सर्किट को आग लगने का प्रारंभिक कारण बताया गया।

    3. लाखों रुपये का सामान जलकर राख, लोग सुरक्षित निकाले गए।

    जागरण संवाददाता, फिरोजाबाद। जलेसर रोड स्थित आइटीसी के एक गोदाम में गुरुवार देर रात भीषण आग लग गई। रात 12:30 बजे लगी आग ने देखते ही देखते पूरे गोदाम को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया।

    गोदाम परिसर से सटा एक आवासीय हिस्सा भी है, जहां कई लोग रह रहे थे। आग लगने की सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल टीम मौके पर पहुंची और आवासीय परिसर में मौजूद सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला, जिससे बड़ा हादसा टल गया।

    प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आग की लपटें काफी दूर तक दिखाई दे रही थीं। स्थानीय लोगों ने शुरुआती स्तर पर आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग तेजी से फैलने के कारण वे सफल नहीं हो सके। दमकलकर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। प्रारंभिक तौर पर आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है।

    सीएफओ सत्येंद्र कुमार पांडे ने बताया आग लगने के कारण की जांच की जा रही है।

    यह भी पढ़ें- फिरोजाबाद में फिटनेस का 'बड़ा खेल': अनफिट स्लीपर बसों को बांटे गए सर्टिफिकेट, ATS का रजिस्ट्रेशन रद

    खबरें और भी