अब देश भर में मशहूर होगी फिरोजाबाद की कचौड़ी और टिक्की चाट, योगी सरकार दिलाएगी नई पहचान
फिरोजाबाद की कचौड़ी और आलू की टिक्की को 'एक जनपद एक व्यंजन' योजना के तहत देशव्यापी पहचान मिलेगी। ...और पढ़ें

सदर बाजार में खड़ी कचौड़ी की ठेल पर रविवार सुबह नाश्ता करते लोग
HighLights
फिरोजाबाद के व्यंजन कचौड़ी और आलू की टिक्की चयनित।
उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो-2026 में होंगे प्रदर्शित।
'एक जनपद एक व्यंजन' योजना के तहत मिलेगा बढ़ावा।
जागरण संवाददाता, फिरोजाबाद। एक जनपद एक व्यंजन (ओडीओसी) योजना के तहत शहर के प्रमुख व्यंजन कचौड़ी और आलू की टिक्की को देश भर पहचान मिलने जा रही है। प्रदेश सरकार द्वारा 25-29 सितंबर के मध्य ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपोजीशन मार्ट में उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो-2026 का आयोजन प्रस्तावित है। इसमें पहली बार ओडीओसी के तहत प्रदेश भर में चयनित प्रमुख व्यंजनों की प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी।
योगी सरकार ने प्रदेश के प्रमुख व्यंजनों को बढ़ावा देने के लिए ओडीओसी योजना का शुभारंभ किया। इसमें फिरोजाबाद में दुकानों और ठेलों बनने वाली कचौड़ी और आलू की टिक्की का चयन किया गया है। यह शहर वासियों के लिए सुबह के नाश्ते का प्रमुख व्यंजन है। सुबह से ही दुकानों और ठेलों पर कचौड़ी के शौकीनों की भीड़ लगी रहती है।
उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन निदेशालय कानपुर मुख्यालय स्तर से सभी उपायुक्त उद्योग को एक पत्र भेजा गया है। इसमें अपर आयुक्त उद्योग रोहित आनंद ने कहा है कि अपने जिले के प्रमुख ओडीओसी में चयनित पारंपरिक व्यंजन, जिसका उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो में प्रदर्शन किया जाना है।
यह भी पढ़ें- फिरोजाबाद: गबन के मुकदमे से थे परेशान, रिटायर इंस्पेक्टर ने पत्नी को गोली मारकर खुद भी दी जान
ऐसे चार प्रमुख फूड वेंडर्स का चयन दो श्रेणियों में पैकेज्ड उत्पाद और लाइव किचन श्रेणी में करते हुए तत्काल सूचना मुख्यालय को उपलब्ध कराएं, जिससे चयनित फूड वेंडर्स की आवश्यकताओं के अनुरूप व्यवस्थाएं निर्धारित में पूरी की जा सकें।
खबरें और भी
ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपोजीशन मार्ट में सितंबर में प्रस्तावित उप्र इंटरनेशनल ट्रेड शो-2026 पहली बार ओडीओसी के तहत प्रदेश भर में चयनित प्रमुख व्यंजनों की प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी। इसमें फिरोजाबाद के प्रमुख व्यंजन कचौड़ी और आलू की टिक्की बनाने वाले प्रमुख वेंडर्स का चयन कर जल्द मुख्यालय रिपोर्ट भेजी जाएगी।
संध्या, उपायुक्त उद्योग