Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    फिरोजाबाद में चार साल के छात्र की फोड़ी आंख, शिक्षिका पर पेंसिल घोंपने का आरोप

    Updated: Fri, 31 Jul 2026 10:36 AM (GMT+05:30)

    फिरोजाबाद के मदर प्राइड इंटरनेशनल स्कूल में चार वर्षीय छात्र की आंख फूटने का सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसमें शिक्षिका पर पेंसिल घोंपने का आरोप है। ...और पढ़ें

    तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण

    तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण

    HighLights

    1. चार वर्षीय छात्र की आंख पेंसिल से फोड़ी गई।

    2. शिक्षिका काजल और मैनेजर पर मुकदमा दर्ज हुआ।

    3. दूसरे बेटे के कान का पर्दा भी फटा, जांच जारी।

    जागरण संवाददाता, फिरोजाबाद। कोटला रोड स्थित मदर प्राइड इंटरनेशनल स्कूल में सनसनीखेज मामला सामने आया है। विद्यालय में पढ़ने वाले चार वर्षीय छात्रा की आंख फूट गई। पिता ने शिक्षिका पर पेंसिल घोंपकर आंख फोड़ने का आरोप लगाया है।

    उत्तर थाने में विद्यालय के निदेशक और शिक्षकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है।पिता की शिकायत पर उत्तर थाना पुलिस ने स्कूल के निदेशक मैनेजर विश्वनाथ शर्मा और दो शिक्षिका काजल व योगेंद्री के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

    कोटला रोड श्रीराम कालोनी निवासी मनोज कुमार ने दर्ज मुकदमे में कहा है चार वर्षीय छोटा बेटा अनमोल मदर प्राइड इंटरनेशनल स्कूल में एलकेजी का छात्र है। 6 जुलाई को कक्षा में पढ़ाई के दाैरान शिक्षिका काजल ने उसकी आंख में पेंसिल घोंप दी, जिससे बच्चे की आंख फूट गई। आरोप है कि मैनेजर विश्वनाथ शर्मा ने भी बच्चे के साथ मारपीट की।

    घटना की सूचना पर स्वजन बच्चे को गंभीर हालत में एम्स दिल्ली ले गए। जहां 12 जुलाई को अनमोल की आंख का ऑपरेशन हुआ। पीड़ित पिता का कहना है कि दिल्ली से लौटने पर उन्हें पता चला कि उनके पांच वर्षीय बड़े बेटे आर्यन के साथ भी विद्यालय की शिक्षिका योगेंद्री ने मारपीट की है। पिटाई के कारण आर्यन के कान का पर्दा फट गया।

    यह भी पढ़ें- आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, टायर फटने से कार रेलिंग से टकराई, चार घायल

    स्कूल प्रबंधन ने सीसीटीवी फुटेज मांगने पर जान से मारने की धमकी दी। सीओ सिटी संतोष सिंह ने बताया पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले में जांच की जा रही है। विद्यालय प्रबंधन से सीसीटीवी फुटेज मांगे गए हैं। विद्यालय स्टाफ और दोनों बच्चों के बयान दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

    खबरें और भी