विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दादी... मैं जिंदा हूं, मुझे कब्र से बाहर निकालो; नाती का सपना देखकर कराई खाेदाई, जो निकला उसे देखकर दुखी हुए स्वजन

Published: Wed, 01 Apr 2026 12:21 PM (IST)

फिरोजाबाद के शाहपुर गांव में एक दादी को सपने में अपने मृत नाती ने कब्र से बाहर निकालने को कहा। ...और पढ़ें

कब्र की खाेदाई के दौरान लोग।

कब्र की खाेदाई के दौरान लोग।

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

संवाद सहयोगी, शिकोहाबाद। दादी... मैं जिंदा हूं, मुझे कब्र से बाहर निकालो। सपने में दादी ने नाती की ये पुकार सुनी तो सच मान लिया। फिर क्या था मंगलवार सुबह स्वजन ने ग्रामीणों के साथ कब्र खोदवाई तो उसमेें से बालक का कंकाल निकला।

अगस्त में सांप के काटने से हुई थी आठ वर्षीय बालक की मृत्यु

गांव शाहपुर निवासी मदन गोपाल के आठ वर्षीय बेटे अर्पित को 16 अगस्त को सांप ने काट लिया था। जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। काफी उपचार कराया और झाड़फूंक भी कराई, लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका। चिकित्सक द्वारा मृत घोषित करने के बाद स्वजन ने उसे गांव के पास नदी किनारे खेत में दफन कर दिया।

सपने में जिंदा देखा नाती, कब्र खुदवाई तो निकला कंकाल

छह माह बाद उसकी दादी राज दुलारी और बच्चे की मां को सोमवार रात में सपना आया। जिसमें बालक कह रहा था कि दादी में जीवित हूं मुझे निकाल लो। इससे पहले बच्चे की मां को भी सपना आया था। सपने में वह खुद को गड्ढे में से निकालने के लिए कह रहा था। मंगलवार दोपहर दो बजे दफन की गई जगह की खोदाई कराई गई, लेकिन वहां से बच्चे के कंकाल निकला। इसके बाद पुन: गड्ढे को बंद किया गया।

यह भी पढ़ें- फिरोजाबाद में संविदा लाइनमैन की गला रेतकर हत्या, सड़क किनारे मिला शव

यह भी पढ़ें- फिरोजाबाद में 1.18 अरब का नया फ्लाईओवर, जाम की समस्या से त्रस्त शहरवासियों को मिलेगी बड़ी राहत