Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    फिरोजाबाद में मंगलामुखी से तमंचे के बल पर दुष्कर्म, अश्लील वीडियो वायरल कर ब्लैकमेल

    Updated: Wed, 22 Jul 2026 03:42 PM (GMT+05:30)

    फिरोजाबाद में एक मंगलामुखी से चार साल से शारीरिक शोषण और फिर शिकायत करने पर तमंचे के बल पर दुष्कर्म का मामला सामने आया है। ...और पढ़ें

    सांकेतिक तस्वीर।

    सांकेतिक तस्वीर।

    HighLights

    1. मंगलामुखी से चार साल से शारीरिक शोषण का आरोप

    2. शिकायत पर तमंचे के बल पर दुष्कर्म, वीडियो वायरल

    3. कोर्ट के आदेश पर फिरोजाबाद पुलिस ने दर्ज की FIR

    जागरण संवाददाता, फिरोजाबाद। एक मंगलामुखी से शारीरिक शोषण का मामला सामने आया है। पीड़ित ने मामले की शिकायत थाने में की तो आरोपित ने तमंचा सटाकर दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं अश्लील फोटो और वीडियो बनाकर इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित कर दिया। थाने में प्राथमिकी दर्ज न होने पर कोर्ट में प्रार्थना पत्र दिया। कोर्ट के आदेश पर रामगढ़ पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर जांच कर रही है।

    आरोपित ने अश्लील फोटो, वीडियो बनाकर इंटरनेट मीडिया पर की प्रसारित

    रामगढ़ के एक मोहल्ला निवासी मंगलामुखी ने तहरीर दी है कि चार वर्ष से आसिफ निवासी लक्षमनपुर जगनेर रोड, जाटव वाली गली थाना मलपुरा जिला आगरा शारीरिक शोषण कर रहा है। इसकी शिकायत करने कई बार थाने गई लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।

    इसकी जानकारी आसिफ और उसके भाई छोटू उर्फ सूरज, आकाश उर्फ अरमान तथा चांद को हुई तो दो मार्च को गालीगलौज करते हुए जबरन घर में घुस आए और मारपीट की। इसकी शिकायत भी थाने पर की लेकिन रिपोर्ट नहीं लिखी गई।

    कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज

    तब पीड़ित ने कोर्ट में प्रार्थना पत्र दिया। इसकी जानकारी होने पर 12 जून की रात आठ बजे आसिफ जबरन घर में घुस आया और तमंचे की नोक पर दुष्कर्म किया। इस दौरान उसने मोबाइल से अश्लील फोटो और वीडियो बना लिया। आरोपित ने धमकी दी कि पुलिस और कोर्ट के चक्कर काटना बंद नहीं किए तो यह फाेटो और वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित करा दूंगा। इसकी शिकायत फिर से थाने में की लेकिन कार्रवाई नहीं की गई।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- गीली मिट्टी व पानी के बीच नंगे पैर आश्रम पहुंचे विराट-अनुष्का, गुरु पूर्णिमा से पहले संत प्रेमानंद महाराज का लिया आशीर्वाद

    थाने में शिकायत पर नहीं की गई कार्रवाई

    इसकी जानकारी आरोपित को हो गई तो उसने अश्लील फोटो प्रसारित कर दिए। आरोपित के बहनोई ने धमकी दी कि कितनी भी शिकायत कर ले। कोई प्राथमिकी दर्ज नहीं होगी। इंस्पेक्टर संजीव दुबे ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।

    यह भी पढ़ें- 50 रुपये में आगरा से गोवर्धन जाएंगी 1100 बसें, मुड़िया मेला के श्रद्धालुओं के लिए यूपी रोडवेज का प्लान तैयार