Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    ओवैसी के बयान पर SP अनुज चौधरी का पलटवार: नमाज के लिए विकल्प, सड़क नहीं तो क्या हवा में चलेंगे कांवड़ यात्री?

    Updated: Wed, 05 Aug 2026 09:23 AM (GMT+05:30)

    फिरोजाबाद के एसपी ग्रामीण अनुज चौधरी ने कांवड़ यात्रा पर असदुद्दीन ओवैसी की टिप्पणी पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि नमाज के लिए मस्जिद-ईदगाह विकल्प ...और पढ़ें

    एसपी ग्रामीण अनुज चौधरी।

    एसपी ग्रामीण अनुज चौधरी।

    HighLights

    1. एसपी ग्रामीण ने ओवैसी की कांवड़ यात्रा टिप्पणी पर कटाक्ष

    2. कहा, नमाज के लिए विकल्प, कांवड़ यात्रा को नहीं कोई मार्ग

    3. सभी त्योहारों को शांतिपूर्ण कराना पुलिस प्रशासन का उद्देश्य

    जागरण संवाददाता, फिरोजाबाद। कांवड़ यात्रा को लेकर ऑल इंडिया मजलिस-ए- इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के राष्ट्रीय अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी द्वारा की गई टिप्पणी पर एसपी देहात अनुज चौधरी ने कटाक्ष किया है। सोमवार को कांवड़ यात्रा के दौरान उन्होंने शिकोहाबाद में पत्रकारों से कहा कि नमाज पढ़ने के लिए मस्जिद और ईदगाह विकल्प हैं।

    कांवड़ यात्रा के लिए कोई वैकल्पिक मार्ग नहीं है, ऐसे में कांवड़ यात्री सड़क से नहीं तो क्या हवा में गुजरेंगे? सभी जाति-धर्म के त्योहारों को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराना ही सरकार और पुलिस प्रशासन की मंशा है। 

    ओवैसी के बयान पर एसपी ग्रामीण अनुज चौधरी ने किया कटाक्ष

    एसपी ग्रामीण अनुज चौधरी ने कहा कि त्योहारों को लेकर लोगों का अपना-अपना नजरिया है। ईद का त्योहार आता है तो पुलिस और प्रशासन नमाज भी शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराता है। मस्जिद और ईदगाह में नमाज के लिए पर्याप्त जगह है। गुरु पर्व आता है तो उसे भी कराते हैं। करोड़ों की संख्या में श्रद्धालु कांवड़ लेकर गुजरते हैं। कांवड़ यात्रा के लिए कोई वैकल्पिक रास्ता नहीं है, अगर वैकल्पिक रास्ता होता तो सरकार और पुलिस प्रशासन उसका इस्तेमाल करती।

    सभी जाति-धर्म के त्योहारों को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराना उद्देश्य

    अनुज चौधरी ने कहा कि कांवड़ यात्रियों के साथ ही आम यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा का पूरा ख्याल रखा जा रहा है। सड़कों को दो हिस्सों में बांटा गया है। एक ओर से कांवड़ यात्री गुजरते हैं, दूसरी ओर से आम नागरिक। पुलिस सहायता शिविर में एसपी ग्रामीणों ने कांवड़ यात्रियों को शर्बत, फल आदि वितरित किए थे।

    यह भी पढ़ें- सारी अटकलें खत्म! बृजभूषण शरण सिंह के राजनीतिक भविष्य पर बेटे ने दिया करारा जवाब, 'पिता जी संसद में फिर आएंगे'

    यह भी पढ़ें- पीएम मोदी इस महीने आएंगे अलीगढ़! 1500 करोड़ की परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण

    खबरें और भी