Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    राहुल गांधी सनातनी हैं या नहीं? भाजपा विधायक ने शंकराचार्य को लिखा पत्र, हिंदू होने पर मांगी स्पष्ट राय

    Updated: Tue, 04 Aug 2026 05:25 AM (GMT+05:30)

    भाजपा विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने राहुल गांधी के सनातनी होने पर ज्योर्तिमठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती से स्पष्ट मार्गदर्शन मांगा है। ...और पढ़ें

    भाजपा के विधायक ने राहुल गांधी के सनातनी होने पर मांगी जानकारी।

    भाजपा के विधायक ने राहुल गांधी के सनातनी होने पर मांगी जानकारी।

    HighLights

    1. विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने शंकराचार्य को पत्र लिखा।

    2. राहुल गांधी के सनातनी होने पर मार्गदर्शन मांगा गया।

    3. सनातन विरोधी बयानों पर स्पष्टीकरण की मांग की।

    संवाद सहयोगी, लोनी (गाजियाबाद)। भाजपा विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने राहुल गांधी के सनातन धर्म से संबंधों को लेकर ज्योर्तिमठ के शंकराचार्य को पत्र लिखा है। इसमें विधायक ने स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती से राहुल गांधी के सनातनी हिंदू होने अथवा न होने पर स्पष्ट मार्गदर्शन देने का अनुरोध किया गया है।

    विधायक ने पत्र में आरोप लगाया गया है कि राहुल गांधी एवं उनकी पार्टी के कई नेताओं द्वारा समय-समय पर ऐसे बयान और गतिविधियां की गई हैं, जिन्हें सनातन विरोधी माना जाता है।

    धार्मिक मुद्दों पर शंकराचार्य से मार्गदर्शन की मांग

    विधायक ने पत्र में राम मंदिर विवाद, गोहत्या, बीफ पार्टी, साधु-संतों से जुड़े ऐतिहासिक घटनाक्रम और अन्य राजनीतिक और धार्मिक मुद्दों का उल्लेख करते हुए शंकराचार्य से इस विषय पर स्पष्ट मत देने की मांग की है। उन्होंने कहा कि ज्योर्तिमठ ने सदैव धर्म, संस्कृति और राष्ट्रहित के मुद्दों पर समाज का मार्गदर्शन किया है।

    इसलिए देशभर के सनातन अनुयायियों की शंकाओं का समाधान करने के लिए शंकराचार्य का स्पष्ट वक्तव्य आवश्यक है। पत्र में यह भी उल्लेख किया है कि शंकराचार्य के मार्गदर्शन से देश के सामने उत्पन्न धर्म-संबंधी भ्रम दूर होगा तथा लोग तथ्यों के आधार पर अपने विचार बना सकेंगे।

    यह भी पढ़ें- 'राम मंदिर पर स्वांग से हिंदुओं की भावनाएं आहत हुईं,' भाजपा ने राहुल गांधी और पप्पू यादव पर लगाए गंभीर आरोप

    यह भी पढ़ें- मानसून सत्र: विपक्ष की सरकार को घेरने की तैयारी, केंद्र ने MSME समेत कई बिल पर बनाई नई रणनीति




    खबरें और भी