Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    गाजियाबाद में 25 साल पुरानी अवैध मजार पर गरजा बुलडोजर, 600 से ज्यादा पुलिस रही तैनात

    Updated: Sun, 28 Jun 2026 06:16 PM (IST)

    लोनी के ट्रोनिका सिटी में यूपीसीडा की भूमि पर बनी अवैध मजार को प्रशासनिक अधिकारियों ने भारी पुलिस बल के साथ ध्वस्त कर दिया। यह कार्रवाई नोटिस के बाद क ...और पढ़ें

    लोनी के ट्रोनिका सिटी में यूपीसीडा की भूमि पर बनी अवैध मजार को प्रशासनिक अधिकारियों ने भारी पुलिस बल के साथ ध्वस्त कर दिया। जागरण

    लोनी के ट्रोनिका सिटी में यूपीसीडा की भूमि पर बनी अवैध मजार को प्रशासनिक अधिकारियों ने भारी पुलिस बल के साथ ध्वस्त कर दिया। जागरण

    HighLights

    1. ट्रोनिका सिटी में यूपीसीडा की अवैध मजार ध्वस्त की गई।

    2. भारी पुलिस बल और चार जेसीबी की मदद से कार्रवाई।

    3. 2001 में चबूतरा था, कोरोना काल में बना गुंबद।

    जागरण संवाददाता, लोनी। ट्रोनिका सिटी थाना क्षेत्र के सेक्टर आठ में प्रशासनिक अधिकारियों ने पुलिस के साथ अवैध रूप से बनाई गई मजार को ध्वस्त कराया। कार्रवाई के दौरान यूपीसीडा, पुलिस और प्रशासन के अधिकारी समेत भारी पुलिस बल और पीएसी की पांच बटालियन मौजूद रही।

    जेसीबी की सहायता से मजार को ध्वस्त 

    अधिकारियों ने चार जेसीबी मशीन की सहायता से मजार को ध्वस्त कराया। उत्तर प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीसीडा) के ट्रोनिका सिटी सी-आठ सेक्टर में अवैध रूप से मजार बनाई गई थी। यूपीसीडा के वरिष्ठ प्रबंधक सिविल एनके जैन ने बताया कि राजस्व अभिलेखों की जांच करने पर मजार का निर्माण यूपीसीडा की भूमि में अनाधिकृत रूप से होना पाया गया।

    WhatsApp Image 2026-06-28 at 6.01.15 PM

    उन्होंने बताया कि वर्ष 2001 में मौके पर मात्र एक चबूतरा निर्मित था। कोरोना काल के दौरान चोरी छिपे गुंबदनुमा इमारत बनाकर अवैध अतिक्रमण कर लिया गया। दिसंबर 25 में मजार पर नोटिस चस्पा कर भूमि खाली करने की बात कहीं थी। नोटिस का जवाब न देने पर प्रशासनिक अधिकारियों ने रविवार दोपहर चार बुलडोजर की मदद से मजार को ध्वस्त कराया।

    कार्रवाई के दौरान अधिकारियों ने भूमि को पूरी तरह अतिक्रमण मुक्त कराकर मलबे को हटवाया गया। कार्रवाई के दौरान मजार की देखरेख करने वाला कर्मचारी महबूब मौके से गायब हो गया। लोनी विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने कहा कि सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे को ध्वस्त करने की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

    खबरें और भी

    WhatsApp Image 2026-06-28 at 6.01.15 PM (1)

    इन इलाकों में मौजूद रहीं पुलिसकर्मी

    डीसीपी ग्रामीण सुरेंद्र नाथ तिवारी ने कहा कि यूपीसीडा व अपर जिलाधिकारी के निर्देशन में मजार की ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की गई है। कार्रवाई के दौरान देहात क्षेत्र के ट्रोनिका सिटी, लोनी, अंकुर विहार, मोदीनगर, भोजपुर, मसूरी, मुरादनगर, निवाडी, खोडा सहित महिला थाना और शहरी क्षेत्र के 11 थाने के करीब 658 पुलिस कर्मी, दो एसीपी, पीएसी की पांच बटालियन मौजूद रहीं।

    यह भी पढ़ें: गाजियाबाद के स्मार्ट ट्रैफिक बूथ बने शोपीस, गर्मी और बदहाली से पुलिस नहीं कर रही इस्तेमाल