Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    गाजियाबाद के स्मार्ट ट्रैफिक बूथ बने शोपीस, गर्मी और बदहाली से पुलिस नहीं कर रही इस्तेमाल

    By Vinit Edited By: Anup Tiwari
    Updated: Sun, 28 Jun 2026 05:37 PM (GMT+05:30)

    गाजियाबाद में एनएचएआई द्वारा स्थापित स्मार्ट ट्रैफिक बूथ खराब वेंटिलेशन और अत्यधिक गर्मी के कारण शोपीस बन गए हैं, जिससे पुलिसकर्मी उनका उपयोग नहीं कर ...और पढ़ें

    विजय नगर बाईपास के पास लगा स्मार्ट ट्रैफिक बूथ। जागरण

    विजय नगर बाईपास के पास लगा स्मार्ट ट्रैफिक बूथ। जागरण

    HighLights

    1. गाजियाबाद के स्मार्ट ट्रैफिक बूथ शोपीस बने।

    2. खराब वेंटिलेशन से पुलिसकर्मी नहीं कर पाते उपयोग।

    3. असामाजिक तत्वों ने बूथों के शीशे तोड़े।

    विनीत कुमार, गाजियाबाद। ट्रैफिक व्यवस्था को हाईटेक बनाने के लिए एनएचएआइ की ओर से शहर में लगाए गए स्मार्ट ट्रैफिक बूथ अब शोपीस बनकर रह गए हैं। करीब 15 से अधिक स्थानों पर स्थापित इन बूथों का ट्रैफिक पुलिस नियमित उपयोग नहीं कर रही है।

    वजह यह है कि बूथों में पर्याप्त वेंटिलेशन की व्यवस्था नहीं है। भीषण गर्मी में इनके अंदर का तापमान इतना अधिक हो जाता है कि पुलिसकर्मियों का बैठना मुश्किल हो जाता है। यहां तक कि असामाजिक तत्वों ने इनके शीशे भी तोड़ दिए हैं।

    77304577

    एनएचएआइ की तरफ से दिए गए इन स्मार्ट बूथों में स्पीड गन, डिजिटल डिस्प्ले बोर्ड, स्पीकर समेत कई आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। उद्देश्य था कि ट्रैफिक पुलिस धूप, बारिश और प्रदूषण से बचते हुए बेहतर ढंग से यातायात संचालन कर सके, लेकिन जमीनी हकीकत इससे अलग है।

    77304589

    अधिकांश बूथ दिनभर खाली पड़े रहते हैं। ट्रैफिक पुलिसकर्मियों का कहना है कि गर्मी के दौरान बूथों के अंदर अत्यधिक तापमान होने के कारण लंबे समय तक बैठना संभव नहीं हो पाता।

    77304590

    शीशे भी टूटे, खाली रहते हैं बूथ

    विजयनगर बाइपास: यहां लगा स्मार्ट ट्रैफिक बूथ पूरी तरह खाली मिला। ट्रैफिक पुलिसकर्मी बाहर खड़े होकर ड्यूटी करते नजर आए।

    आइपीईएम कालेज के पास: यहां स्थापित स्मार्ट बूथ का शीशा असामाजिक तत्वों ने तोड़ दिया है। क्षतिग्रस्त बूथ की मरम्मत अब तक नहीं कराई गई है।

    चिपियाना आरओबी के पास: इस स्थान पर लगा बूथ भी बदहाल स्थिति में है। इसका शीशा भी टूटा हुआ मिला और बूथ का उपयोग नहीं किया जा रहा है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- आजमगढ़ में निजामाबाद थाना क्षेत्र के फरिहा चौक पुलिस बूथ में घुसा अनियंत्रित ट्रक, तीन की हालत गंभीर

    यह भी पढ़ें- दिल्ली में सिगरेट नहीं देने पर नाबालिग की चाकू मारकर हत्या, पुलिस बूथ से मात्र 30 मीटर की दूरी पर वारदात







    स्मार्ट ट्रैफिक बूथों में वेंटिलेशन की समस्या और क्षतिग्रस्त बूथों की जानकारी एनएचएआई को दी जाएगी। आवश्यक सुधार कराए जाएंगे ताकि ट्रैफिक पुलिस इनका प्रभावी ढंग से उपयोग कर सके।

    -

    त्रिगुण बिसेन, डीसीपी ट्रैफिक