Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    दिल्ली में सिगरेट नहीं देने पर नाबालिग की चाकू मारकर हत्या, पुलिस बूथ से मात्र 30 मीटर की दूरी पर वारदात

    Updated: Mon, 23 Feb 2026 10:07 AM (IST)

    मंगोलपुरी में सिगरेट न देने पर 17 वर्षीय किशोर की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। यह घटना एक पार्क में हुई, जहाँ किशोर लघुशंका के लिए गया था। विवाद बढ़ने प ...और पढ़ें

    दिल्ली में सिगरेट नहीं देने पर नाबालिग की हत्या। प्रतीकात्मक तस्वीर

    दिल्ली में सिगरेट नहीं देने पर नाबालिग की हत्या। प्रतीकात्मक तस्वीर

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, बाहरी दिल्ली। मंगोलपुरी इलाके में रविवार की रात सिगरेट देने से मना करने पर बदमाशों ने 17 वर्षीय किशोर पर चाकू से सीने, पेट और गले पर चार वार किए। घायल को तुरंत मंगोलपुरी स्थित संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान किशोर ने दम तोड़ दिया।

    पुलिस जांच में पता चला कि रात करीब नौ बजे मंगोलपुरी बी ब्लाक स्थित पार्क में किशोर लघुशंका करने गया था। तभी आरोपितों का किशोर से सिगरेट को लेकर विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर आरोपितों ने वारदात को अंजाम दिया।

    तीनों नाबालिग आरोपी पकड़े गए

    पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर इस मामले में तीन नाबालिग आरोपितों को पकड़ लिया है। वारदात में इस्तेमाल एक ड्रैगन चाकू भी पुलिस ने बरामद किया है। एक आरोपित ने यह चाकू अपने दोस्त से लिया था। जिसकी भी पुलिस तलाश कर रही है।

    जानकारी के मुताबिक मृतक बिहार के जिला सीतामढ़ी स्थित मननपुर गांव का रहने वाला था। परिवार में माता-पिता दो भाई और एक बहन है। मृतक बहन-भाइयों में सबसे छोेटा था।

    मृतक के ममेरे भाई मनजेश ने बताया कि किशोर 15 दिन पहले ही अपने घर सीतामढ़ी से मंगोलपुरी बी ब्लाक स्थित उनके घर पर घूमने के लिए आया था। मंजेश ने बताया कि मंगोलपुरी लाल बत्ती पर उनकी चाय की दुकान है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- बारातियों का आपास में हो गया झगड़ा, युवक की गोली मारकर हत्या; फरार आरोपितों की तलाश में पुलिस दे रही दबिश

    रविवार की रात किशोर दुकान पर ही मौजूद था। इस दौरान लघुशंका के लिए पास के ही एक पार्क में गया। पार्क में पहले से मौजूद कुछ बदमाशों की किशोर से कहासुनी हो गई। इस दौरान आरोपितों ने पेट, सीने और गले पर चाकू मार दिया।

    एक घंटे इलाज के बाद तोड़ा दम

    घटना की जानकारी मिलने के बाद वह भागकर वहां पहुंचे, जहां किशोर खून से लथपथ पड़ा था। उसे तुरंत पास के संजय गांधी अस्पताल लेकर गए। जहां एक घंटे तक इलाज चलने के बाद उसने दम तोड़ दिया।

    बाहरी जिला पुलिस उपायुक्त सचिन शर्मा ने बताया कि रात करीब नौ बजे मंगोलपुरी थाना पुलिस को पार्क के पास एक नाबालिग को चाकू मारने की जानकारी मिली। नाबालिग के शरीर पर कई चाकू के निशान थे। पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और क्राइम और फोरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया। टीम ने वहां से साक्ष्य हासिल किए।

    सीसीटीवी फुटेज से पहचान कर पकड़े आरोपित

    सीसीटीवी फुटेज की जांच के जरिए पुलिस ने हमलावर तीन नाबालिग आरोपितों की पहचान कर सभी को पकड़ लिया। सभी आरोपित भी इलाके के ही रहने वाले हैं। इनके कब्जे से पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल ड्रैगन चाकू बरामद कर लिया।

    आरोपित ने बताया कि यह चाकू कई दिन पहले अपने एक दोस्त से ली थी। पूछताछ में आरोपितों ने बताया कि वह मृतक से सिगरेट देने के लिए कहा था। उसके इंकार करने पर उनलोगों की उससे कहासुनी हो गई।

    हाथापाई के दौरान उनलोगों ने उसपर चाकू से हमला कर वहां से भाग गए। पुलिस आरोपितों से पूछताछ कर आगे की कार्रवाई कर रही है।

    पुलिस बूथ से 30 मीटर की दूरी पर किया हमला

    मंगोलपुरी थाना क्षेत्र में 50 दिनों में यह पांचवी हत्या है। बेखौफ बदमाशों ने पुलिस बूथ से महज 30 मीटर की दूरी किशोर की जान ले ली। बताया जा रहा है कि पार्क के आसपास से पुलिस के जवानों का आना-जाना भी लगा रहता है।

    बावजूद बेखौफ बदमाशों ने इस वारदात को अंजाम दिया। सभी पांच हत्याएं आरोपितों ने चाकुओं से की है।

    यह भी पढ़ें- पश्चिमी दिल्ली में पार्क में खड़े होने को लेकर विवाद में हुई थी नाबालिग की हत्या, 16-17 साल के पांच नाबालिग पकड़े गए