Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    गाजियाबाद में जीडीए का बड़ा एक्शन, दुहाई में 6 हजार वर्गमीटर पर बन रही अवैध कॉलोनी पर चला बुलडोजर

    Updated: Fri, 24 Jul 2026 08:59 PM (IST)

    गाजियाबाद विकास प्राधिकरण (GDA) ने दुहाई क्षेत्र में लगभग छह हजार वर्गमीटर भूमि पर विकसित की जा रही एक अवैध कॉलोनी को ध्वस्त कर दिया। ...और पढ़ें

    जीडीए का बुलडोजर एक्शन।

    जीडीए का बुलडोजर एक्शन।

    HighLights

    1. जीडीए ने दुहाई में छह हजार वर्गमीटर अवैध कॉलोनी ध्वस्त की।

    2. सड़क, बाउंड्रीवाल, साइट कार्यालय जैसे अवैध निर्माण हटाए गए।

    3. पुलिस बल की मौजूदगी में विरोध के बावजूद कार्रवाई पूरी हुई।

    जागरण संवाददाता, गाजियाबाद। जीडीए ने अवैध रूप से विकसित की जा रही कॉलोनियों के खिलाफ अभियान तेज करते हुए शुक्रवार को दुहाई क्षेत्र में करीब छह हजार वर्गमीटर भूमि पर विकसित की जा रही प्लाटिंग को ध्वस्त किया।

    कार्रवाई के दौरान कालोनाइजर द्वारा बनाई गई सड़क, बाउंड्रीवाल, साइट कार्यालय और अन्य निर्माणों पर बुलडोजर चलाया गया। स्थानीय लोगों ने विरोध जताने की कोशिश की, लेकिन पुलिस बल ने स्थिति संभालते हुए कार्रवाई पूरी कराई।

    जीडीए के जोन-3 की प्रवर्तन टीम ने मधुबन बापूधाम योजना क्षेत्र में संजीव चौधरी द्वारा बिना स्वीकृति विकसित की जा रही कालोनी के खिलाफ यह अभियान चलाया।

    अधिकारियों के अनुसार संबंधित व्यक्ति द्वारा बिना प्राधिकरण की अनुमति के कॉलोनी विकसित की जा रही थी, जिस पर उत्तर प्रदेश नगर नियोजन एवं विकास अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई।

    कॉलोनी में बनाई गई आंतरिक सड़क

    ध्वस्तीकरण के दौरान कॉलोनी में बनाई गई आंतरिक सड़क, बाउंड्रीवाल, साइट ऑफिस सहित अन्य अवैध निर्माणों को जेसीबी और बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया गया।

    अभियान के दौरान जीडीए का सचल दस्ता, प्रवर्तन टीम और भारी पुलिस बल मौके पर तैनात रहा। विरोध की आशंका को देखते हुए पहले से सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रखी गई थी।

    जीडीए अधिकारियों ने एक बार फिर लोगों से अपील की है कि किसी भी कॉलोनी या भूखंड में निवेश करने से पहले उसकी वैधता की जांच प्राधिकरण से अवश्य कर लें।

    यह भी पढ़ें- 'बुलडोजर एक्शन पर पूर्ण रोक नहीं', अवैध निर्माणों को लेकर सुप्रीम कोर्ट टिप्पणी