Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    GDA की रिक्त संपत्तियों के लिए आवेदन शुरू, 24 अगस्त को होगी ई-नीलामी

    Updated: Fri, 07 Aug 2026 06:50 AM (GMT+05:30)

    जीडीए ने अपनी विभिन्न योजनाओं में रिक्त व्यावसायिक, आवासीय और संस्थागत संपत्तियों की ई-नीलामी की घोषणा की है। इच्छुक आवेदक 20 अगस्त तक ऑनलाइन आवेदन कर ...और पढ़ें

    जीडीए ने अपनी विभिन्न योजनाओं में रिक्त व्यावसायिक, आवासीय और संस्थागत संपत्तियों की ई-नीलामी की घोषणा की है।

    जीडीए ने अपनी विभिन्न योजनाओं में रिक्त व्यावसायिक, आवासीय और संस्थागत संपत्तियों की ई-नीलामी की घोषणा की है।

    जागरण संवाददाता, गाजियाबाद। प्राधिकरण ने विभिन्न योजनाओं में उपलब्ध व्यावसायिक, आवासीय और संस्थागत संपत्तियों की ई-नीलामी की घोषणा कर दी है। इच्छुक आवेदक 20 अगस्त तक आनलाइन आवेदन कर सकेंगे, जबकि 24 अगस्त को सुबह 11 बजे जीडीए सभागार में ई-नीलामी आयोजित की जाएगी।

    जीडीए के अनुसार नीलामी में इंदिरापुरम, वैशाली, कौशांबी, राजनगर, कविनगर, यूपी गेट और अंबेडकर रोड डिस्ट्रिक्ट सेंटर समेत विभिन्न क्षेत्रों की संपत्तियां शामिल हैं। सामान्य श्रेणी में 76 संपत्तियां नीलाम की जाएंगी। इनमें 27 व्यावसायिक भूखंड, 28 आवासीय भूखंड, एक किंडरगार्टन भूखंड, दुकानें, ओल्ड एज होम, सामुदायिक केंद्र और अन्य भूखंड शामिल हैं।

    इसके अलावा संस्थागत श्रेणी में निजी स्कूल, नर्सरी स्कूल, अस्पताल और हेल्थ सेंटर के लिए भूखंड भी नीलामी के माध्यम से आवंटित किए जाएंगे। ब्रज विहार स्थित एमआइजी व एचआइजी क्षेत्र के सामुदायिक केंद्र के संचालन के लिए लाइसेंस शुल्क के आधार पर आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।

    रिक्त संपत्तियों के लिए आवेदन और ई-बोली की प्रक्रिया आनलाइन होगी। आवेदक प्राधिकरण की वेबसाइट पर उपलब्ध दिशा-निर्देशों के अनुसार आवेदन कर सकते हैं। जीडीए रिक्त संपत्तियों का पारदर्शी आवंटन कर विकास कार्यों को गति देगा।
    - प्रदीप कुमार सिंह, अपर सचिव जीडीए

    यह भी पढ़ें: NEET-UG पेपर लीक मामले में आज होगी कोर्ट में सुनवाई, जांच से ट्रायल तक का रास्ता हो सकता है साफ

    खबरें और भी