Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    गाजियाबाद: मधुबन बापूधाम योजना के 350 प्लॉटों की ई-लॉटरी 19-20 अगस्त को, जीडीए ने पूरी की तैयारी

    Updated: Tue, 04 Aug 2026 06:56 AM (IST)

    गाजियाबाद विकास प्राधिकरण (जीडीए) 19 और 20 अगस्त को मधुबन बापूधाम आवासीय योजना के 350 भूखंडों के लिए ई-लॉटरी आयोजित करेगा। यह प्रक्रिया हिंदी भवन में ...और पढ़ें

    एआई जेनेरेटेड इमेज।

    एआई जेनेरेटेड इमेज।

    HighLights

    1. मधुबन बापूधाम आवासीय भूखंडों के लिए ई-लॉटरी 19-20 अगस्त को।

    2. जीडीए द्वारा 350 आवासीय भूखंडों का आवंटन किया जाएगा।

    3. पारदर्शिता हेतु अपर सचिव की अध्यक्षता में समिति गठित।

    जागरण संवाददाता, गाजियाबाद। गाजियाबाद विकास प्राधिकरण (जीडीए) की मधुबन बापूधाम आवासीय योजना के अंतर्गत 350 आवासीय भूखंडों के आवंटन के लिए 19 व 20 अगस्त को हिंदी भवन में ई-लाटरी का आयोजन किया जाएगा।

    दोनों दिनों में ई- लाटरी प्रक्रिया सुबह 11:30 बजे से शुरू होगी। जीडीए ने आवंटन प्रक्रिया को पूरी तरह पारदर्शी, निष्पक्ष और कंप्यूटरीकृत ढंग से संपन्न कराने की तैयारी पूरी कर ली है।

    प्राधिकरण के अनुसार योजना के लिए आवेदन 11 मई से चार जून 2026 तक जनहित पोर्टल के माध्यम से आमंत्रित किए गए थे। प्राप्त आवेदनों के आधार पर पात्र आवेदकों के लिए ई-लाटरी आयोजित की जाएगी। 19 अगस्त को श्रेणी ए, बी, सी एवं डी के आवेदकों की, जबकि 20 अगस्त को श्रेणी एफ, जी, एच एवं आई के आवेदकों की ई-लाटरी होगी।

    अपर सचिव की अध्यक्षता में समिति गठित

    ई-लाटरी प्रक्रिया की निष्पक्षता सुनिश्चित करने के लिए उपाध्यक्ष के निर्देश पर अपर सचिव की अध्यक्षता में एक समिति गठित की गई है। समिति में जिला प्रशासन, विद्युत विभाग, जीडीए के मुख्य अभियंता, संबंधित जोन प्रभारी, मुख्य नगर नियोजक सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों को शामिल किया गया है।

    आयोजन स्थल पर विद्युत आपूर्ति, ध्वनि व्यवस्था, वीडियो रिकॉर्डिंग, पेयजल तथा अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश भी जारी किए गए हैं।

    जीडीए उपाध्यक्ष नंद किशोर कलाल ने सभी आवेदकों से अपील की है कि वे ई-लाटरी से संबंधित सूचना एवं परिणाम केवल प्राधिकरण के आधिकारिक माध्यमों से ही प्राप्त करें।

    यह भी पढ़ें- गोरखपुर में उद्यमी को 13 साल बाद मिला औद्योगिक भूखंड का कब्जा, 2026 से प्रभावी होगा शुल्क

    यह भी पढ़ें- गंगा एक्सप्रेसवे पर बड़ा मौका: बदायूं IMLC में भूखंड आवंटन शुरू, ₹5200 की दर से बिक रहे प्लॉट; बढ़ेगी GDP