6% तक की छूट! 350 आवासीय भूखंडों के लिए अगस्त में ड्रा, क्या है GDA की मधुबन बापूधाम योजना?
गाजियाबाद की जीडीए मधुबन बापूधाम आवासीय भूखंड योजना को जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली है, जिसमें 350 भूखंडों के लिए 42,511 आवेदन प्राप्त हुए हैं। अगस्त में ...और पढ़ें
-1784977727226_m.webp)
AI जनरेटेड।
HighLights
मधुबन बापूधाम योजना को 42,511 आवेदन मिले।
350 आवासीय भूखंडों का ड्रा अगस्त में होगा।
एक भूखंड पर औसतन 121 दावेदार।
जागरण संवाददाता, गाजियाबाद। गाजियाबाद में जीडीए की मधुबन बापूधाम में अपनी जमीन अपना आसमान आवासीय भूखंड योजना को लोगों ने हाथों हाथ लिया। योजना के तहत 350 आवासीय भूखंडों के लिए 42,511 लोगों ने आवेदन प्राप्त हुए हैं। औसतन एक भूखंड पर 121 लोगों ने दावेदारी की है।
भूखंडों का आवंटन ड्रा अगस्त माह में ड्रा के माध्यम से किया जाएगा, जिसका आवेदक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
योजना के तहत 40 वर्गमीटर से 200 वर्गमीटर तक के विभिन्न आकार के भूखंड उपलब्ध कराए गए हैं। यह योजना उन लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बनी है, जो फ्लैट के बजाय अपनी जमीन पर घर बनाने का सपना साकार करना चाहते हैं।
छह प्रतिशत तक की छूट भी मिलेगी
प्राधिकरण ने भूखंडों की दर 35 हजार रुपये प्रति वर्गमीटर निर्धारित की है। योजना में अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, दिव्यांगजन, पूर्व सैनिक और वरिष्ठ नागरिकों के लिए नियमानुसार आरक्षण का भी प्रावधान किया गया है। साथ ही, आवंटियों को किस्तों में भुगतान की सुविधा दी जाएगी, जबकि एकमुश्त भुगतान करने पर चार से छह प्रतिशत तक की छूट भी मिलेगी।
जीडीए को करीब 1,334.40 करोड़ रुपये प्राप्त
योजना के आवेदन शुल्क के रूप में जीडीए को करीब 1,334.40 करोड़ रुपये प्राप्त हुए हैं। अब प्राधिकरण की टीम सभी आवेदनों का सत्यापन कर रही है। जांच पूरी होने के बाद अगस्त में ड्रा आयोजित कर भूखंडों का आवंटन किया जाएगा।
खबरें और भी
यह भी पढ़ें- गाजियाबाद में जीडीए का बड़ा एक्शन, दुहाई में 6 हजार वर्गमीटर पर बन रही अवैध कॉलोनी पर चला बुलडोजर
योजना को उम्मीद से कहीं अधिक रिस्पांस मिला है। सभी आवेदनों का सत्यापन कराया जा रहा है। पात्र आवेदकों के बीच पूरी पारदर्शिता के साथ अगले माह ड्रा आयोजित कर भूखंडों का आवंटन किया जाएगा। - प्रदीप कुमार सिंह, अपर सचिव, जीडीए