Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    गाजियाबाद में जीडीए का एक्शन, अवंतिका में भवन सील और महरौली में अवैध कॉलोनी पर चला बुलडोजर

    Updated: Thu, 30 Jul 2026 09:16 AM (IST)

    जीडीए की प्रवर्तन टीम ने गाजियाबाद के अवंतिका में स्वीकृत मानचित्र के विपरीत बने निर्माण को सील किया। वहीं, महरौली में करीब छह हजार गज में विकसित की ज ...और पढ़ें

    मेहरोली में अवैध कालोनी ध्वस्त करता जीडीए का बुलडोजर l सौ. जीडीए

    मेहरोली में अवैध कालोनी ध्वस्त करता जीडीए का बुलडोजर l सौ. जीडीए

    HighLights

    1. अवंतिका में स्वीकृत मानचित्र के विपरीत निर्माण सील किया गया।

    2. महरौली में 6600 वर्ग गज अवैध कॉलोनी ध्वस्त की गई।

    3. पुलिस बल की मौजूदगी में विरोध के बावजूद कार्रवाई हुई।

    जागरण संवाददाता, गाजियाबाद। गाजियाबाद विकास प्राधिकरण (जीडीए) की प्रवर्तन टीम ने बुधवार को जोन-4 में अवैध निर्माण और अवैध कालोनी के खिलाफ कार्रवाई की। अवंतिका क्षेत्र में स्वीकृत मानचित्र के विपरीत बनाए गए निर्माण के अवैध हिस्से को ध्वस्त करने के साथ भवन को सील कर दिया गया। वहीं, महरौली में करीब छह हजार गज में विकसित की जा रही अवैध कालोनी की सड़क व निर्माण को बुलडोजर से ध्वस्त किया गया।

    गाजियाबाद विकास प्राधिकरण से मिली जानकारी के अनुसार अवंतिका स्थित भूखंड सीडी-16ए पर निर्माणकर्ता मनोज बेनीवाल और विजया बेनीवाल द्वारा सेटबैक का उल्लंघन कर निर्माण किया गया था। पूर्व में कारण बताओ नोटिस और निर्माण रोकने के निर्देश दिए गए थे, लेकिन न कार्य रोका गया और न ही नोटिस का कोई संतोषजनक जवाब ही प्राधिकरण को दिया गया।

    इस पर प्रवर्तन टीम ने अवैध निर्माण ध्वस्त करने के साथ ही भवन को सील किया गया। वहीं महरौली में एनएच-9 के पास करीब 6600 वर्ग गज भूमि पर सुशीला त्यागी, दीपक त्यागी द्वारा बिना अनुमति अवैध प्लाटिंग की तैयारी की जा रही थी।

    यहां मिट्टी भराव, कच्ची सड़क बनाकर सीवर लाइन डालने की तैयारी चल रही थी। जीडीए की टीम ने मौके पर पहुंचकर सड़क व अवैध विकास कार्य को बुलडोजर से ध्वस्त किया। विरोध में कालोनाइजर और निर्माणकर्ताओं ने विरोध किया, लेकिन पुलिस बल की मौजूदगी में उन्हें मौके से हटाकर कार्रवाई की गई।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- Traffic Diversion: गाजियाबाद में कांवड़ यात्रा को लेकर ट्रैफिक डायवर्जन लागू, जाम से जूझ रहे लोग