गाजियाबाद में 13 साल की किशोरी से दुष्कर्म, बेटे को जन्म देने के बाद खुला सनसनीखेज मामला
गाजियाबाद के क्रॉसिंग रिपब्लिक में 13 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पड़ोसी ने झांसे में लेकर घटना को अंजाम दिया और जान से मारने की ...और पढ़ें

सांकेतिक तस्वीर। सौजन्य- जागरण ग्राफिक्स

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, गाजियाबाद। क्रॉसिंग रिपब्लिक थानाक्षेत्र में 13 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। घटना का पता तब चला जब किशोरी ने अस्पताल में एक पुत्र को जन्म दिया। आरोपित पड़ोस में रहने वाला मुंह बोला ताऊ है। पुलिस ने आरोपित को दबोच लिया है।
चार महीने तक छिपी रही गर्भावस्था
पुलिस के मुताबिक बृहस्पतिवार को सिहानी गेट थाना क्षेत्र के एक अस्पताल से सूचना मिली कि एक नाबालिग को प्रसव पीड़ा में भर्ती कराया गया है। चिकित्सकों की निगरानी में किशोरी की डिलीवरी हुई। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस को स्वजन ने बताया कि पीड़िता दुष्कर्म के चलते गर्भवती हुई थी।
उन्होंने पड़ोस में रहने वाले एक व्यक्ति पर आरोप लगाते हुए बताया कि उसने बीते वर्ष जुलाई में मौका पाकर किशोरी से दुष्कर्म किया और किसी को बताने पर हत्या की धमकी दी थी। स्वजन को करीब पांच महीने पूर्व जब घटना का पता चला तब तक बहुत देर हो चुकी थी। उन्होंने भी लोकलाज के डर से किसी को कुछ नहीं बताया।
खामोशी में बीतते गए महीने
पीड़ित किशोरी के पिता कामगार हैं, जो दिन-रात परिवार के पेट पालने की जद्दोजहद में लगे रहते थे। इसी बीच उनकी मासूम बेटी एक ऐसे असहनीय बोझ को ढो रही थी, जिसका उसे अहसास तक नहीं था।
खबरें और भी
जब तक स्वजन को उसकी शारीरिक स्थिति और गर्भावस्था का पता चला, तब तक चार महीने बीत चुके थे। लोकलाज और डर के मारे परिवार ने चुप्पी साधे रखी, लेकिन बृहस्पतिवार को अस्पताल से पुलिस को सूचना मिलने पर मामले का पता चल गया।
पीड़ित स्वजन की शिकायत पर केस दर्ज किया गया है। आरोपित से पूछताछ की जा रही है।
प्रियाश्री पाल, एसीपी वेव सिटी