Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    गाजियाबाद में 50 साल की अकेली महिला ने दो बदमाशों को वाइपर से पीटकर 7 लाख की संपत्ति बचाई, संदूक लेकर भाग रहे थे चोर

    Updated: Thu, 02 Apr 2026 07:38 AM (IST)

    गाजियाबाद के डासना में एक 50 वर्षीय महिला ने अपने घर में चोरी करने घुसे दो नकाबपोश बदमाशों का बहादुरी से सामना किया। महिला ने वाइपर से चोरों को पीटा औ ...और पढ़ें

    डासना में बदमाशों से संघर्ष के दाैरान घायल हुई शायरा। सुधी पाठक

    डासना में बदमाशों से संघर्ष के दाैरान घायल हुई शायरा। सुधी पाठक

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, गाजियाबाद। मसूरी थाना क्षेत्र के डासना में घर में चोरी करने घुसे दो नकाबपोश बदमाशों से एक महिला अकेली ही निहत्थे भिड़ गई। इस दौरान घर में रखा वाइपर महिला के हाथ लग गया। महिला ने चोरों पर वाइपर बरसा दिए। इस दौरान बदमाश बार-बार जान से मारने की धमकी देकर महिला से खुद को छुड़ाने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन बदमाशों के हाथ से महिला ने संदूक छीन लिया। इसके बाद बदमाशों ने महिला का सिर दीवार में मार दिया। महिला घायल हो गई। बदमाश महिला को धक्का देने के बाद संदूक छोड़कर फरार हो गए। पीड़िता ने थाने में शिकायत की है।

    घर में रखे संदूक का ताला तोड़ने की कोशिश की

    डासना के वार्ड नंबर चार बड़ा बाजार में यामीन का घर है। मंगलवार को यामीन का परिवार दोपहर ढाई बजे शादी में गया था। इस दौरान घर में यामीन की 50 वर्षीय पत्नी शायरा घर पर थी। इस दौरान वह बंदरों को भगाने के लिए मकान की छत पर चली गईं। तभी दो बदमाश उनके मकान में घुस गए।

    चोरों ने पूरा मकान खंगाल लिया। बदमाशों ने घर में रखे संदूक का ताला तोड़ने की कोशिश की। ताला नहीं टूटने पर वह पूरे संदूक काे उठाकर ले जाने लगे। तभी महिला छत से नीचे आई तो उन्होंने नकाबपोश बदमाशों को देखा। इस पर महिला उनसे भीड़ गई। महिला की उनके साथ हाथापाई हुई।

    बदमाश 30 हजार रुपये चोरी करके ले गए

    वहीं, बदमाश संदूक को ले जाने के लिए खींच रहे थे। महिला ने संदूक पकड़ लिया और उन्हें भागने नहीं दिया। महिला ने शोर मचा दिया। बदमाशों ने खुद के पकड़े जाने के डर से संदूक छोड़ दिया। उन्होंने महिला को धक्का देकर भाग गए। महिला के पैर और सिर में चोट आई है।

    खबरें और भी

    हालांकि, बदमाश 30 हजार रुपये चोरी करके ले गए। यदि बदमाश संदूक ले जाने में सफल हो जाते तो बड़ी चोरी की घटना हो जाती। संदूक में दो लाख रुपये और पांच लाख रुपये की ज्वेलरी थी। महिला ने बताया कि दोनों बदमाशों की आयु लगभग 25 से 30 वर्ष के बीच थी। पुलिस का कहना है कि शिकायत के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।

    शुक्रवार को भी हुई थी चोरी

    स्थानीय लोगों का कहना है कि पिछले शुक्रवार को भी डासना में पुलिया के पास एक मोबाइल दुकान का शटर तोड़कर करीब 5500 रुपये और मोबाइल चोरी कर लिए गए थे। जिसका अभी तक पुलिस सुराग नहीं लगा पाई। पुलिस का कहना है कि शिकायत के आधार पर जांच की जा रही है।

    यह भी पढ़ें- गाजियाबाद में स्कूल बसों को लेकर व्हीकल मैनेजमेंट सख्त, अब होगी लाइव निगरानी; रजिस्ट्रेशन शुरू

    यह भी पढ़ें- गाजियाबाद में गेहूं खरीद केंद्रों पर बारिश से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, जिले में कब तक खरीदा जाएगा फसल?

    यह भी पढ़ें- गाजियाबाद में कोर्ट परिसर में पत्नी ने पति पर बरसाईं चप्पल, उपन्यास पढ़ने पर दिया था तीन तलाक

    यह भी पढ़ें- गाजियाबाद में घर में चारपाई पर मिला ड्राइवर का शव, पत्नी पर दम घोंटकर हत्या का आरोप