Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    गाजियाबाद में बिजली बिल नहीं चुकाने पर 1,735 उपभोक्ताओं के काटे कनेक्शन, 1.64 करोड़ रुपये बकाया

    Updated: Fri, 31 Jul 2026 05:32 AM (GMT+05:30)

    गाजियाबाद में विद्युत विभाग ने बकाया बिजली बिल वसूली के लिए बड़े स्तर पर अभियान चलाया। इस दौरान 1,735 उपभोक्ताओं के बिजली कनेक्शन काटे गए, जिन पर कुल ...और पढ़ें

    गाजियाबाद में बिजली बिल बकाया पर बड़ी कार्रवाई, 1735 कनेक्शन कटे।

    गाजियाबाद में बिजली बिल बकाया पर बड़ी कार्रवाई, 1735 कनेक्शन कटे।

    HighLights

    1. गाजियाबाद में 1,735 बिजली कनेक्शन काटे गए।

    2. उपभोक्ताओं पर 1.64 करोड़ रुपये का बकाया।

    3. बिल जमा करने पर कनेक्शन तुरंत बहाल।

    जागरण संवाददाता, गाजियाबाद। बिजली बिल बकाया वसूली को लेकर विद्युत विभाग ने बृहस्पतिवार को जिले में बड़े स्तर पर अभियान चलाया। अभियान के दौरान विभिन्न खंडों में कुल 1,735 बकायेदार उपभोक्ताओं के बिजली कनेक्शन काटे गए। इन उपभोक्ताओं पर करीब 1.64 करोड़ रुपये का बकाया है।

    विभाग ने स्पष्ट किया है कि बिल जमा करते ही उपभोक्ताओं के बिजली कनेक्शन तत्काल बहाल किए जा रहे हैं। विभाग के अनुसार खंड प्रथम के अंतर्गत राजनगर, कविनगर, स्वर्णजयंतीपुरम और गोविंदपुरम क्षेत्र में 390 उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे गए। इन पर करीब 22 लाख रुपये का बकाया था।

    विजयनगर और छिपियाना क्षेत्र में 480 उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे गए

    वहीं खंड पंचम के प्रताप विहार, सिद्धार्थ विहार, विजयनगर और छिपियाना क्षेत्र में 480 उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे गए, जिन पर लगभग 38 लाख रुपये बकाया है। इसी तरह खंड तृतीय के नेहरू नगर, गांधी नगर, नवयुग और पटेल नगर क्षेत्र में 385 उपभोक्ताओं के बिजली कनेक्शन काटे गए।

    संबंधित उपभोक्ताओं के बिजली कनेक्शन दोबारा जोड़े जा रहे

    इन उपभोक्ताओं पर करीब 26 लाख रुपये का बकाया था। जबकि खंड नवम के लालकुआं, बहरामपुर, चिरंजीव विहार और शास्त्रीनगर क्षेत्र में 480 उपभोक्ताओं के कनेक्शन विच्छेदित किए गए, जिन पर लगभग 78 लाख रुपये का बकाया है। विद्युत विभाग ने बताया कि बकाया जमा करने के तुरंत बाद संबंधित उपभोक्ताओं के बिजली कनेक्शन दोबारा जोड़े जा रहे हैं।

    खबरें और भी

    विभाग का वसूली अभियान शुक्रवार को भी जारी रहेगा। अधिकारियों ने सभी उपभोक्ताओं से समय पर बिजली बिल जमा करने की अपील की है, ताकि कनेक्शन काटने जैसी कार्रवाई से बचा जा सके। बिल में किसी प्रकार की त्रुटि या संशोधन के लिए उपभोक्ता विभागीय हेल्पलाइन 1912 पर संपर्क कर सकते हैं।

    यह भी पढ़ें- दौलतनगर कॉलोनी में जलभराव से जनजीवन अस्त-व्यस्त, बीमारियों का खतरा बढ़ा