Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    गाजियाबाद में फर्जीवाड़ा कर 19 करोड़ रुपये के प्लॉट बेचे, जयपुरिया सनराइज ग्रीन सोसायटी में बड़ा घपला

    By Vinit Edited By: Neeraj Tiwari
    Updated: Tue, 04 Aug 2026 09:42 AM (IST)

    गाजियाबाद में एक रियल एस्टेट कंपनी के पूर्व कर्मचारियों ने 19 करोड़ रुपये के भूखंडों का फर्जीवाड़ा कर सौदा किया। कोर्ट के आदेश पर वेव सिटी थाने में छह ...और पढ़ें

    कंपनी ने फर्जीवाड़ा में शामिल पूर्व कर्मचारियों समेत छह लोगों के खिलाफ वेव सिटी थाने में कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज कराया है। एआई इमेज

    कंपनी ने फर्जीवाड़ा में शामिल पूर्व कर्मचारियों समेत छह लोगों के खिलाफ वेव सिटी थाने में कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज कराया है। एआई इमेज

    HighLights

    1. रियल एस्टेट कंपनी के 19 करोड़ रुपये के भूखंडों का फर्जीवाड़ा।

    2. फर्जीवाड़े में पूर्व कर्मचारियों समेत छह लोगों पर केस दर्ज।

    3. गाजियाबाद के वेव सिटी थाने में कोर्ट के आदेश पर कार्रवाई।

    जागरण संवाददाता, गाजियाबाद। रिएल एस्टेट कंपनी के कर्मचारियों ने फर्जीवाड़ा कर कंपनी के 19 करोड़ रुपये मूल्य के कई भूखंडों का सौदा कर दिया। कंपनी ने फर्जीवाड़ा में शामिल पूर्व कर्मचारियों समेत छह लोगों के खिलाफ वेव सिटी थाने में कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज कराया है।

    फर्जी आवंटन पत्र लेकर बैनामा कराने पहुंचे

    जयपुरिया सनराइज ग्रीन सोसायटी की निर्माणकर्ता कंपनी एसएमवी एजेंसीज के अधिकारी विवेक सिंह निर्वाण ने कोर्ट में प्रार्थना पत्र देकर बताया कि उनकी कंपंनी के निवर्तमान एकाउंटेंट दिल्ली के तिलक नगर निवासी प्रदीप कुमार झा और सहायक एकाउंटेंट गोविंदपुरम निवासी संजीव कुमार राय ने फर्जीवाड़ा कर कई भूखंडों का सौदा कई लोगों के साथ किया। फर्जी आवंटन पत्र तैयार किए गए। कंपनी को इसकी जानकारी तब हुई जब निवेशक फर्जी आवंटन पत्र लेकर बैनामा कराने के लिए आए।

    नहीं जमा कराए खाते में रुपये

    कंपनी ने जांच कराई तब पता चला कि करीब 19 करोड़ रुपये की संपत्ति का सौदा आरोपितों ने कर निवेशकों से रुपये ले लिए, लेकिन कंपनी के खाते में जमा नहीं कराए। जब पुलिस से मामले की शिकायत की गई तो उन्होंने केस दर्ज नहीं किया।

    इसके बाद कंपनी ने कोर्ट में प्रार्थना पत्र दिया। कोर्ट के आदेश पर वेव सिटी थाने में चिरंजीव विहार निवासी वीरेंद्र सिंह, उनकी पत्नी सविता, प्रदीप कुमार झा, संजीव कुमार राय, चिरंजीव विहार निवासी मांडवी चौधरी और दिल्ली के कृष्णा नगर निवासी विकास कुमार के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

    खबरें और भी

    "कोर्ट के आदेश पर आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच कराई जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके मुताबिक कार्रवाई की जाएगी।"

    -प्रियाश्री पाल, एसीपी वेव सिटी।

    यह भी पढ़ें- गाजियाबाद में तय समय से दो दिन पहले मेरठ रोड हुआ वनवे, 6 किमी तक जाम से जूझे लोग

    यह भी पढ़ें- गाजियाबाद में 30 हजार की वसूली करने वाला सिपाही सस्पेंड, वीडियो वायरल होते ही कमिश्नर ने लिया एक्शन