Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Kanwar Yatra 2026: महादेव के भक्तों को नहीं झेलनी पड़ेगी गर्मी, 50 एसी बसों का होगा संचालन

    Updated: Wed, 29 Jul 2026 08:32 PM (IST)

    उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम ने कांवड़ यात्रा के लिए 350 बसों का संचालन शुरू किया है, जिसमें महादेव के भक्तों की सुविधा के लिए 50 वातानुकूलित ब ...और पढ़ें

    एसी बसों का संचालन शुरू। जागरण

    एसी बसों का संचालन शुरू। जागरण

    HighLights

    1. कांवड़ यात्रा के लिए 50 वातानुकूलित बसों का संचालन।

    2. गाजियाबाद रीजन से कुल 350 बसें हरिद्वार जाएंगी।

    3. यात्रियों की सुविधा के लिए 24 घंटे पूछताछ केंद्र।

    जागरण संवाददाता, साहिबाबाद। कांवड़ लेने के लिए हरिद्वार जाने वाले महादेव के भक्तों को गर्मी नहीं झेलनी पड़ेगी। उनके लिए 50 वातानुकूलित बसों का संचालन भी किया जाएगा। वह अपनी सुविधा के अनुसार एसी बसों से भी सफर कर सकेंगे। इससे कांवड़ लेने जाने वाले भक्तों को काफी राहत मिलेगी।

    दरअसल, उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (यूपीएसआरटीसी) गाजियाबाद रीजन के कौशांबी, लोनी, हापुड़, बुलंदशहर, खुर्जा, सिकंदराबाद से कांवड़ लेने जाने वालों के लिए कुल 350 बसे आरक्षित की गई हैं। इनमें से 200 बसों का संचालन गाजियाबाद से किया जाएगा।

    गाजियाबाद बस अड्डे का निर्माण पीपीपी मोड पर होने के कारण बीते वर्ष की तरह इस बार भी यहां से बसों का संचालन नहीं किया जाएगा। अभी तक केवल साधारण बसों के संचालन की योजना बनाई जा रही थी, लेकिन अब वातानुकूलित बसों को भी शामिल किया गया है।

    रीजन से करीब 300 बसें साधारण व 50 वातानुकूलित बसें संचालित होंगी। परिवहन निगम के अधिकारियों का कहना है कि बसों का संचालन आज बृहस्पतिवार से शुरू हो जाएगा। भोले के भक्त अपनी सुविधा के अनुसार एसी व साधारण बसों में सफर कर सकेंगे। जरूरत पड़ने पर बसों की संख्या बढ़ाई जाएगी।

    खबरें और भी

    बसों की कमियों को दूर करने के निर्देश

    क्षेत्रीय प्रबंधक केसरी नंदन चौधरी ने सभी डिपो के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधकों को बसों की कमियों को दूर करने के कड़े निर्देश दिए हैं। बसों के इंजन से लेकर इंडिकेटर, लाइट समेत सभी दुरुस्त होने चाहिएं। अगर किसी भी बस में संचालन के दौरान कमी आई तो संबंधित अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। वहीं, सहायक क्षेत्रीय प्रबंधकों को कहना है कि सभी तैयारी पूरी कर ली गई हैं।

    पूछताछ केंद्र पर 24 घंटे तैनात रहेंगे कर्मी

    हरिद्वार जाने में किसी तरह की परेशानी न हो इसके लिए कौशांबी डिपो के पूछताछ केंद्र पर 24 घंटे कर्मी तैनात रहेंगे। तीन शिफ्टों में कर्मियों की ड्यूटी लगाई जाएगी। किस प्लेटफार्म पर हरिद्वार की बस लगी है इसका लाउडस्पीकर से एनाउंसमेंट किया जाएगा। कांवड यात्रा बेहतर बनाने के लिए चालक-परिचालकों को प्रशिक्षण दिया गया है, जिससे वह कांवड़ यात्रियों के साथ गलत व्यवहार न कर सकें।

    भोले के भक्तों के लिए जरूरत के हिसाब से साधारण बसों के साथ वातानुकूलित बसों का संचालन भी किया जाएगा। किराए में थोड़ा फर्क रहेगा। जो जिस बस से जाना चाहे वह जा सकता है।
    -केसरी नंदन चौधरी, क्षेत्रीय प्रबंधक गाजियाबाद रीजन, यूपीएसआरटीसी।

    यह भी पढ़ें- दिल्ली में कांवड़ शिविरों के लिए विशेष इंतजाम, बिजली कंपनियों ने जारी की सुरक्षा एडवाइजरी