गाजियाबाद में किशोरी की हत्या: छेड़छाड़ के विरोध पर छत से फेंका, अब आरोपी शाहनवाज गिरफ्तार
कौशांबी में छेड़छाड़ का विरोध करने पर पड़ोसी मुस्लिम किराएदार द्वारा चौथी मंजिल से धक्का देने से 15 वर्षीय किशोरी की मौत हो गई। ...और पढ़ें

सांकेतिक तस्वीर एआई जनरेटेड।
HighLights
छेड़छाड़ के विरोध पर किशोरी को चौथी मंजिल से फेंका गया।
उपचार के दौरान 15 वर्षीय किशोरी की दुखद मौत हो गई।
पुलिस ने आरोपी पड़ोसी शाहनवाज उर्फ शानू को गिरफ्तार किया।
जागरण संवाददाता, साहिबाबाद। कौशांबी थाना क्षेत्र के एक गांव में छेड़छाड़ का विरोध करने पर पड़ोसी मुस्लिम किराएदार द्वारा 15 वर्षीय किशोरी को चौथी मंजिल से धक्का देकर हत्या मामले में पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस आरोपित से पूछताछ कर रही है। वहीं पुलिस ने मामले में छेड़छाड़ की धाराओं को हत्या की धाराओं में तरमीम कर लिया है। पोस्टमार्टम के बाद किशोरी का शव को शुक्रवार को स्वजन के सुपुर्द कर दिया गया। स्वजन ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया है।
उपचार के दौरान हुई थी किशोरी की मौत
बता दें कि कौशांबी थाना क्षेत्र के एक गांव में छेड़छाड़ का विरोध करने पर पड़ोसी मुस्लिम किराएदार ने 15 वर्षीय किशोरी को चौथी मंजिल से धक्का दे दिया था। किशोरी को पहले निजी फिर जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
पीड़िता की मां ने अारोपित के खिलाफ छेड़छाड़ की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। बृहस्पतिवार को किशोरी की उपचार के दौरान मौत हो गई। इसके बाद पुलिस ने मामले को हत्या की धाराओं में तरमीम किया।
एसीपी इंदिरापुरम सूर्यबली मौर्य ने बताया कि आरोपित लोनी पूजा कालोनी निवासी शाहनवाज उर्फ शानू को गिरफ्तार कर लिया गया है। उससे घटना के संबंध में पूछताछ की जा रही है। मामले में अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।