गाजियाबाद: आयुष्मान कार्ड में नाम या जन्मतिथि की गलती अब जिला स्तर पर होगी ठीक, स्वास्थ्य विभाग ने 8 केंद्र किए नामित
गाजियाबाद में आयुष्मान कार्ड में नाम, पता या जन्मतिथि की त्रुटियों को अब जिला स्तर पर ही ठीक कराया जा सकेगा। ...और पढ़ें

सांकेतिक तस्वीर।
HighLights
आयुष्मान कार्ड की त्रुटियां अब जिला स्तर पर सुधरेंगी।
नाम, पता, जन्मतिथि की गलतियां ठीक होंगी।
गाजियाबाद में आठ अस्पताल केंद्र नामित किए गए।
जागरण संवाददाता, गाजियाबाद। आधार कार्ड में नाम नीलाक्षी है और आयुष्मान कार्ड बन गया मीनाक्षी के नाम से। यह गलती कहां और किस स्तर पर हुई। इसका किसी को पता नहीं है लेकिन आयुष्मान कार्ड का लाभार्थी को इस गलती के चलते लाभ नहीं मिल पा रहा है।
सीएमओ कार्यालय के चक्कर लगाने के बाद भी गलती ठीक नहीं हुई। स्वास्थ्य विभाग ने इसकी प्रस्ताव बनाकर लखनऊ भी भेजा गया। ऐसी गलतियों की लाखों शिकायतें प्रदेश स्तर पहुंचने लगी तो इसका तोड़ निकाला गया। अब ऐसी गलतियों को जिला स्तर पर ही ठीक कराया जा सकेगा। बस इसके लिये जरूरी दस्तावेज लेकर नामित किये गये अस्पताल में जाना होगा।
जी हां आयुष्मान कार्ड के साथ दस्तावेज लाएं और नाम,पता और जन्म तिथि की त्रुटि को ठीक कराएं।इस सुविधा के लिए सीएमओ डॉ. सचिन चंद्र वैश्य ने आठ केंद्रों को नामित कर दिया है। उन्होंने बताया कि इसके लिये अलग से केंद्र खोल दिये गये हैं। आइडी भी उपलब्ध करा दी गई है।
बता दें कि आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के अन्तर्गत आयुष्मान लाभार्थी के पिता,पति के नाम, जन्मतिथि एवं निवास स्थान में होने वाले नियमानुसार एवं आवश्यक परिवर्तन किये जाने की प्रक्रिया की अनुमति जिला स्तर पर प्रदान की गयी है।
खबरें और भी
इसके लिये आधार कार्ड, राशन कार्ड, फैमिली आइडी एवं अन्य आवश्यक सरकारी दस्तावेज के साथ संबंधित चिकित्सालयों में लाभार्थी को उपस्थित होकर इस प्रक्रिया को कराया जाना आवश्यक होगा। जिले में त्रुटियों वाले कार्डों की संख्या पांच हजार से अधिक होगी।
नामित किये गये चिकित्सालय
जिला एमएमजी अस्पताल, जिला संयुक्त चिकित्सालय, जिला महिला चिकित्सालय, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र डासना, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मुरादनगर, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लोनी, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मोदीनगर, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र भोजपुर
यह भी पढ़ें: गाजियाबाद में पुरानी गाड़ियों का करोड़ों का कारोबार, लेकिन जिले में नहीं एक भी अधिकृत डीलर