'बकरे को हलाल होते देखा है कभी?' गाजियाबाद में बकरीद के दिन हिंदू युवक को बुलाकर पूछा, फिर कर दी हत्या
गाजियाबाद के खोड़ा थाना क्षेत्र के नवनीत विहार में बकरीद के दिन एक युवक को दौड़ाकर चाकू से हमला किया गया, जिससे उसकी अस्पताल में मौत हो गई। ...और पढ़ें

खोड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत नवनीत विहार में बकरीद वाले दिन सूर्या (फाइल फोटो) को 200 मीटर तक दौड़ाकर चाकू से हमला कर दिया गया।

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, साहिबाबाद। खोड़ा थाना क्षेत्र के नवनीत विहार में बृहस्पतिवार दोपहर बकरीद वाले दिन कुछ मुस्लिम युवकों ने एक हिंदू युवक को घर से बुलाकर चाकू मार दिया। छात्र आरोपितों से बचकर भागा तो आरोपितों ने उसका पीछा किया। छात्र चाकू पेट में लगे हुए ही करीब दो सौ मीटर भागा। स्थानीय लोगों ने स्वजन की मदद से पीड़ित को नोएडा के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। शुक्रवार दोपहर छात्र की उपचार के दौरान मौत हो गई। जांच में पता चला है कि हमलावर युवक ने हमले से पहले पूछा था, कभी बकरे को हलाल होते देखा है?
दो समुदायों के मामले से बढ़ा तनाव
दो समुदायों के बीच का मामला होने के कारण क्षेत्र में तनाव का माहौल है। पीड़ित पक्ष ने आरोपितों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। आरोपितों की तलाश में पुलिस की दो टीमों का गठन किया गया है। हत्या के पीछे दोनों पक्षों का आठ माह पुराना विवाद बताया जा रहा है।
असद ने फोन कर मिलने के लिए बुलाया
मूलरूप से एटा के सुखवाबाद के रहने वाले यश चौहान परिवार के साथ नवनीत विहार खोड़ा में परिवार के साथ रहते हैं। पिता कौशलेंद्र की पूर्व में मृत्यु हो चुकी है और परिवार में मां, छोटा भाई 17 वर्षीय सूर्या और छोटी बहन हैं। सूर्या चौहान 11 वीं कक्षा का छात्र था। उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार को बकरीद के दिन सूर्या पड़ोस में रहने वाले दोस्त विक्की और आयुष के साथ घर के पास घूम रहा था। इस दौरान सूर्या के पास पड़ोस में ही रहने वाले असद ने फोन किया और बकरीद पर मिलने के लिए गली नंबर दो के पास बुलाया।
पूछा-बकरा हलाल होते देखा है?
इस पर सूर्या अपने दोस्तों विक्की व आयुष के साथ असद से मिलने के लिए पहुंचा। विक्की का कहना है कि असद अपने दोस्तों के साथ केले के गोदाम के पास खड़ा था। असद ने सूर्या से पूछा की उसने कभी बकरा हलाल होते हुए देखा है, आओ तुम्हें दिखाते हैं। इस पर सूर्या ने मना किया और वह दोस्तों के साथ वापस जाने लगा। इसके बाद आरोपितों ने सूर्या के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। इसका विरोध करने पर असद व उसके साथियों ने सूर्या के पेट पर चाकू से वार कर दिया।
खबरें और भी
सूर्या को नोएडा के अस्पताल में रेफर कर दिया
चाकू लगते ही सूर्या ने शोर मचाया और असद को धक्का देकर वह अपने को बचाने के लिए भागा। चाकू उसके पेट में ही लगा रहा और आरोपितों ने उसका पीछा भी किया और कई बार पेट में वार किए। असद चाकू लगे ही करीब दो सौ मीटर तक भागा और दोस्तों के शोर मचाने पर आरोपित फरार हो गए। गली नंबर एक व दो बीच जाकर सूर्या बेसुध होकर गिर पड़ा। शोर सुनकर सूर्या के भाई यश भी घर से बाहर आ गए और स्थानीय लोगों की मदद से निजी अस्पताल में भर्ती कराया। यहां हालत गंभीर देख सूर्या को नोएडा के अस्पताल में रेफर कर दिया।
कई लोगों को हिरासत में लिया
यहां शुुक्रवार दोपहर उपचार के दौरान सूर्या की मौत हो गई। मामले में यश ने असद को नामजद करते हुए अन्य आरोपितों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने पूछताछ के लिए कई लोगों को हिरासत में लिया है। एसीपी इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव का कहना है कि बृहस्पतिवार रात ही तहरीर मिली थी, इसके आधार पर पुलिस ने जानलेवा हमला का मामला दर्ज किया था। अब मामले को हत्या की धाराओं में तरमीम किया जा रहा है। आरोपितों की तलाश में पुलिस की दो टीमों का गठन किया गया है। जल्द ही आरोपितों को गिरफ्तार कर मामले का पर्दाफाश किया जाएगा।
यह भी पढ़ें- गाजियाबाद: होम स्टे में तेज गाने का विरोध करना पड़ा भारी, युवकों के साथ जमकर मारपीट; आईं गंभीर चोटें
यह भी पढ़ें- गाजियाबाद में बढ़ रहे भ्रूण लिंग जांच के मामले, 5 साल में 36 FIR दर्ज; हरियाणा की टीमें कर रहीं खुलासा
यह भी पढ़ें- गाजियाबाद में RTO ऑफिस के बाहर फैला दलालों का जाल, भरोसे में लेकर वाहन मालिकों से वसूल रहे रकम