सिटी फॉरेस्ट के हिंडन पुल का होगा कायाकल्प, जीडीए करेगा 34.80 लाख खर्च
जीडीए ने गाजियाबाद के सिटी फॉरेस्ट स्थित हिंडन नदी पुल के मरम्मत और सुंदरीकरण के लिए 34.80 लाख रुपये का ई-टेंडर जारी किया है। ...और पढ़ें

हिंडन पुल मरम्मत पर जीडीए 34.80 लाख रुपये खर्च करेगा।
HighLights
हिंडन पुल मरम्मत पर जीडीए 34.80 लाख रुपये खर्च करेगा।
जर्जर टिन शीट हटाकर नई फाइबर शीट लगाई जाएगी।
पर्यटकों और सुबह की सैर करने वालों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी।
जागरण संवाददाता, गाजियाबाद। सिटी फॉरेस्ट आने वाले पर्यटकों और सुबह की सैर करने वालों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। प्राधिकरण ने हिंडन नदी पुल के मरम्मत एवं सुंदरीकरण कार्य के लिए 34.80 लाख रुपये का ई-टेंडर जारी किया है। परियोजना के तहत पुल पर लगी जर्जर टिन शीट को हटाकर नई फाइबर शीट लगाई जाएगी और पूरे ढांचे की रंगाई-पुताई भी कराई जाएगी।
जीडीए के अनुसार पुल की वर्तमान स्थिति को देखते हुए मरम्मत कार्य आवश्यक है। लंबे समय से टिन शीट खराब होने और रंग उखड़ने के कारण पुल की सुंदरता प्रभावित हो रही थी। मरम्मत के बाद पुल अधिक सुरक्षित, आकर्षक और टिकाऊ बनेगा। टेंडर छह अगस्त से आमंत्रित किए गए हैं।
आगामी 19 अगस्त तक इसमें इच्छुक एजेंसी आवेदन कर सकेंगी और 21 अगस्त को निविदाएं खोली जाएंगी। चयनित एजेंसी को 60 दिनों के भीतर पूरा कार्य समाप्त करना होगा। सिटी फारेस्ट शहर के प्रमुख पर्यटन एवं मनोरंजन स्थलों में शामिल है, जहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग पहुंचते हैं।
जीडीए का मानना है कि पुल के नवीनीकरण से आने वालों की नजर में परिसर की छवि सुधरेगी। जीडीए मुख्य अभियंता आलोक रंजन का कहना है कि प्राधिकरण लगातार पार्कों और सार्वजनिक स्थलों के रखरखाव एवं उन्नयन पर जोर दे रहा है, ताकि नागरिकों को सुरक्षित और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकें।