गाजियाबाद में बहादुर महिला ने लगाई जान की बाजी, दो बड़े कुत्तों के जबड़े से छोटे कुत्ते को लड़कर छुड़ाया, Video
गाजियाबाद में दो पालतू कुत्तों ने एक स्ट्रीट डॉग पर हमला कर दिया। एक बहादुर महिला ने अपनी जान की परवाह किए बिना बीच-बचाव किया और मासूम कुत्ते को बचाया ...और पढ़ें

बहादुर महिला ने अपनी जान की परवाह किए बिना खूंखार कुत्तों के बीच कूद पड़ी और बेजुबान की जान मौत के जबड़े से छुड़ा ली। वीडियो ग्रैब

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
डिजिटल डेस्क, गाजियाबाद। सोशल मीडिया पर वायरल एक खौफनाक वीडियो में दिख रही महिला की लोग बहुत तारीफ कर रहे हैं। गाजियाबाद में दो भारी-भरकम पालतू कुत्तों ने एक बेजुबान स्ट्रीट डॉग को घेरकर जानलेवा हमला बोल दिया। मासूम कुत्ता दर्द से चीख रहा था और मौत के मुंह में फंसता जा रहा था।
ठीक उसी वक्त एक बहादुर महिला ने अपनी जान की परवाह किए बिना खूंखार कुत्तों के बीच कूद पड़ी और बेजुबान की जान मौत के जबड़े से छुड़ा ली। कुत्तों को बिना पट्टा बांधे घुमाने पर एक हजार के जुर्माने की घोषणा के बाद यह पहला मामला सामने आया है।
वीडियो में साफ दिख रहा है कि महिला बिना किसी हिचकिचाहट के दोनों बड़े कुत्तों को हटाने और छोटे कुत्ते को बचाने की कोशिश कर रही है। उसकी हिम्मत देखकर आसपास खड़े लोग भी हैरान रह गए। कुछ देर बाद एक युवक भी मदद के लिए आगे आया और दोनों ने मिलकर छोटे कुत्ते को सुरक्षित निकाल लिया।
मौत के जबड़े से खींच लाई एक बेजुबान की जान इस जांबाज महिला के साहस को सलाम 🙏
— Aryan (@aryankumar86) March 30, 2026
सोशल मीडिया पर वायरल यह खौफनाक वीडियो उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद का बताया जा रहा है
मंजर इतना डरावना था कि दो भारी भरकम पालतू कुत्तों ने एक बेसहारा छोटे स्ट्रीट डॉग को घेरकर जानलेवा हमला कर दिया मासूम… pic.twitter.com/ZMNaMszq2A
महिला को देख फिर आगे आए
सोशल मीडिया यूजर्स इस महिला को ‘रियल लाइफ सुपरवुमन’ और ‘सच्ची हीरो’ बता रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'मौत के जबड़े से बेजुबान की जान खींच लाई…इस जांबाज महिला के साहस को सलाम!' वीडियो मात्र कुछ घंटों में लाखों बार देखा जा चुका है और लोग महिला की बहादुरी की तारीफों के पुल बांध रहे हैं। हालांकि, दैनिक जागरण वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता।
यह भी पढ़ें- गाजियाबाद में अगर जाम में फंसे तो चौराहे पर लगा स्पीकर करेगा ट्रैफिक कंट्राेल, हिट एंड रन पर भी लगेगी लगाम