Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    '7 करोड़ का मकान है, पुलिस के मुंह में नोट भर दूंगा', गाजियाबाद में कुत्ते के लिए भिड़े पड़ोसी; वीडियो वायरल

    Updated: Thu, 30 Jul 2026 12:23 PM (GMT+05:30)

    गाजियाबाद के कवि नगर में कुत्ते को मारने को लेकर दो पड़ोसियों में विवाद हो गया। वायरल वीडियो में एक युवक ने अपने 7 करोड़ के घर का हवाला देते हुए पुलिस ...और पढ़ें

    HighLights

    1. गाजियाबाद में कुत्ते को मारने पर पड़ोसियों में विवाद।

    2. युवक ने 7 करोड़ के घर का हवाला देकर पुलिस को धमकाया।

    3. वायरल वीडियो के बाद पुलिस दोनों पक्षों की जांच में जुटी।

    जागरण संवाददाता, गाजियाबाद। कवि नगर थाना क्षेत्र के शास्त्री नगर कुत्ते को मारने को लेकर दो पड़ोसियों में विवाद हो गया। दोनों पक्षों में जमकर गाली-गलौज हुई। विवाद का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हो गया।

    वीडियो में एक युवक अपने पैसों और रसूख की धौंस दिखा रहा है। वह महिला को धमकियां दे रहा है। वीडियो में उसे चिल्लते हुए सुना जा रहा है कि 'मेरा सात करोड़ का मकान है, पुलिस के मुंह में नोट भर दूंगा।'

    मुंह में नोट भरने का जवाब मिला- देख लूंगी

    इसके जवाब में महिला भी कहती सुनाई देती है कि 'देख लूंगी।' धमकी दे रहे युवक के साथ दो महिलाएं भी लड़ रही हैं। एक महिला वीडियो बनाए जाने पर आपत्ति भी दर्ज कराती है।

    हमारे कुत्ते को क्यों मारा?

    इसी दौरान कुछ लोग बीच-बचाव करने के लिए आ जाते हैं। लोग पूछते हैं कि किस बात को लेकर विवाद हुआ है तो युवक शिकायती लहजे में सवाल करता है कि 'हमारे कुत्ते को क्यों मारा?'

    इस मामले में दोनों पक्षों की ओर से पुलिस से शिकायत की है। सहायक पुलिस आयुक्त सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि दोनों पक्षों की शिकायत पर जांच की जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

    यह भी पढ़ें- गाजियाबाद में जीडीए का एक्शन, अवंतिका में भवन सील और महरौली में अवैध कॉलोनी पर चला बुलडोजर

    खबरें और भी