Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    टैक्स बकायेदारों को बड़ी राहत: गाजियाबाद में 15 अगस्त से लागू होगी OTS योजना, ब्याज में मिलेगी 100% छूट

    Updated: Sun, 26 Jul 2026 07:50 AM (IST)

    गाजियाबाद नगर निगम ने 17 हजार ऐसी संपत्तियों का पता लगाया है जो टैक्स नहीं दे रही थीं, जिससे निगम को लाखों का राजस्व मिलेगा। ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    HighLights

    1. गाजियाबाद में 17 हजार बेनामी संपत्तियों की पहचान हुई।

    2. कवि नगर और सिटी जोन में मिलीं अधिकांश संपत्तियां।

    3. बकाया हाउस टैक्स के लिए ओटीएस योजना लागू होगी।

    जागरण संवाददाता, गाजियाबाद। नगर निगम की नजरों से बच रही 17 हजार संपत्तियों को खोजा गया है। विशेष अभियान के बाद निगम के खोजी दस्ते ने संपत्तियों को पता लगाया। ये लोग टैक्स देने से बच रहे थे। जबकि संपत्ति मालिकों को खुद नगर निगम में संपत्ति को पंजीकरण कराना चाहिए था। इनमें 12 हजार कवि नगर जोन और पांच हजार संपत्तियां सिटी जोन में शामिल हैं।

    नगर निगम को लाखों रुपये का मिलेगा राजस्व

    अपर नगर आयुक्त जंग बहादुर यादव ने बताया कि सिटी जोन में सर्वे के दौरान पांच हजार व्यावसायिक संपत्तियों की पहचान हुई है। इन पर अभी तक टैक्स नहीं लग रहा था। इन सभी संपत्तियों का टैक्स निर्धारण शुरू कर पंजीकरण किया जाएगा। इसके साथ ही अन्य छूटी हुई संपत्तियों की भी पहचान की जा रही है। इस तरह कविनगर जोन की 12 हजार संपत्तियां मिली हैं। माना जा रहा है कि विजय नगर, मोहन नगर और वसुंधरा जोन में भी संपत्तियां छूटी हो सकती है।

    नगर निगम अब विजयनगर, मोहननगर और वसुंधरा जोन में भी सर्वे शुरू करेगा। इसके लिए जोनल प्रभारियों को जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। अधिकारियों का कहना है कि इन जोन में भी टैक्स के दायरे से बाहर संपत्तियों की पहचान कर उन्हें टैक्स के दायरे में लाया जाएगा। नगर निगम का खोजा दस्ता अब शेष बचे तीन जोन में अभियान चलाएगा।

    ओटीएस योजना होगी लागू

    प्रदेश सरकार के आदेश पर हाउस टैक्स बकायेदारों के लिए वन टाइम सेटलमेंट (ओटीएस) योजना लागू की गई है। जिसका लाभ 15 अगस्त से 15 दिसंबर 2026 तक मिलेगा। इसमें बकाया हाउस टैक्स जमा करने पर विलंब शुल्क और ब्याज में 100 प्रतिशत छूट दी जाएगी।

    खबरें और भी

    योजना का लाभ उन लोगों को मिलेगा जिनका संपत्ति टैक्स पिछले कई सालों जमा नहीं हुआ है। वहीं, बकायेदार एक लाख रुपये से अधिक के बकाए का भुगतान तीन किस्तों में करने की सुविधा का लाभ उठा सकते हैं।

    यह भी पढ़ें- कांवड़ यात्रा पर ड्रोन और CCTV से नजर, गाजियाबाद में हर एक किलोमीटर में तैनात होगी विद्युत निगम की टीम

    यह भी पढ़ें- Kanwar Yatra 2026: गाजियाबाद के ट्रांस हिंडन में 78 स्थानों पर लगेंगे शिविर, सादे कपड़ों में तैनात रहेंगे जवान