Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    गाजियाबाद में शर्मसार हुआ पिता-बेटी का रिश्ता... गैंगस्टर बाप ने 8 साल की मासूम से की दुष्कर्म की कोशिश

    Updated: Thu, 23 Jul 2026 07:02 PM (IST)

    गाजियाबाद के निवाड़ी में एक गैंगस्टर पिता ने अपनी आठ साल की बेटी से दुष्कर्म का प्रयास किया। मां की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर जेल भ ...और पढ़ें

    सांकेतिक तस्वीर एआई जनरेटेड

    सांकेतिक तस्वीर एआई जनरेटेड

    HighLights

    1. गाजियाबाद के निवाड़ी में पिता ने बेटी से दुष्कर्म का प्रयास किया।

    2. आठ साल की मासूम बेटी के साथ हुई शर्मनाक घटना।

    3. पुलिस ने आरोपी गैंगस्टर पिता को गिरफ्तार कर जेल भेजा।

    जागरण संवाददाता, निवाड़ी(गाजियाबाद)। गाजियाबाद के मोदीनगर के निवाड़ी थाना क्षेत्र के एक गांव में पिता-बेटी के रिश्ते को शर्मशार कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां गैंगस्टर पिता ने आठ साल की बेटी से दुष्कर्म की कोशिश की। विरोध पर उनके साथ मारपीट की गई।

    शोर सुनकर मां पहुंची तो आरोपित भाग निकला। पुलिस ने मां की तहरीर पर केस दर्ज कर आरोपित पिता को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित पर पूर्व में मधुबन बापूधाम थाने से गैंगस्टर की कार्रवाई की गई थी। साथ ही निवाड़ी व मोदीनगर थाने में शराब तस्करी के दो केस दर्ज हैं।

    निवाड़ी के एक गांव की रहने वाली महिला गृहिणी हैं। उनके मुताबिक, उनकी आठ वर्षीय बेटी एक स्कूल में पढ़ाई करती हैं। दो दिन पहले रात के समय बेटी कमरे में सो रही थी। जबकि मां दूसरे कमरे में थी।

    इस बीच आरोपित पिता शराब के नशे में आया और बेटी के साथ छेड़खानी करने लगा। कुछ ही देर में दुष्कर्म की कोशिश करते हुए आरोपित ने बेटी के कपड़े तक फाड़ दिये। शोर मचाने पर उसके साथ मारपीट भी की गई।

    खबरें और भी

    बेटी की आवाज सुनक पहुंची मां तो...

    बेटी की आवाज सुनकर माहिला मौके पर पहुंची और घटना का विरोध किया। इसपर आरोपित महिला को धक्का देकर मौके से फरार हो गया। बेटी ने राेते हुए मां को आरोपित पिता की करतूत सुनाई।

    महिला तुरंत निवाड़ी थाने पहुंची और तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने पाक्सो अधिनियम समेत अन्य धाराओं में तत्काल केस दर्ज कर लिया।

    एसीपी मोदीनगर भास्कर वर्मा ने बताया कि बृहस्पतिवार को आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपित इन दिनों मजदूरी करता है। पूर्व में शराब तस्करी में भी शामिल रह चुका है। आरोपित को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया।

    यह भी पढ़ें- हापुड़ में मस्जिद में 6 वर्षीय बच्ची के साथ मौलाना का घिनौना काम, दुष्कर्म के प्रयास का मुकदमा दर्ज