Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    गाजियाबाद में बनेगा अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, जीडीए बोर्ड की बैठक में मंजूरी; एरोसिटी का भी होगा निर्माण

    Updated: Sat, 16 May 2026 05:26 AM (GMT+05:30)

    गाजियाबाद विकास प्राधिकरण (GDA) की 172वीं बोर्ड बैठक में शहर के भविष्य के लिए 13 महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी मिली। इनमें एरोसिटी परियोजना और अंतरर ...और पढ़ें

    जीडीए की 172वीं बोर्ड बैठक बुधवार शाम प्राधिकरण सभागार में संपन्न हुई।

    जीडीए की 172वीं बोर्ड बैठक बुधवार शाम प्राधिकरण सभागार में संपन्न हुई।

    HighLights

    1. जीडीए बोर्ड ने 13 विकास प्रस्तावों को दी मंजूरी।

    2. एरोसिटी और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम बनेंगे शहर की पहचान।

    3. यूपीसीए संग मिलकर बनेगा अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम।

    जागरण संवाददाता, गाजियाबाद। गाजियाबाद के शहरी भविष्य को नई ऊंचाइयों पर ले जाने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए जीडीए की 172वीं बोर्ड बैठक बुधवार शाम प्राधिकरण सभागार में संपन्न हुई, जिसकी अध्यक्षता मेरठ मंडलायुक्त एवं जीडीए बोर्ड के अध्यक्ष भानु चंद्र गोस्वामी ने की। शहरी विकास से जुड़े 13 महत्वपूर्ण एजेंडों पर गहन मंथन के बाद सभी प्रमुख प्रस्तावों को मंजूरी दी गई।

    इन प्रस्तावों में एरोसिटी परियोजना, अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, हरनंदीपुरम आवासीय योजना, अग्नि सुरक्षा सुदृढ़ीकरण, हाईटेक टाउनशिप, भू-उपयोग परिवर्तन और आधुनिक जोनिंग रेगुलेशन्स शामिल हैं। जीडीए उपाध्यक्ष नन्द किशोर कलाल ने बताया कि शहर को सुरक्षित, आधुनिक, निवेश-अनुकूल और विश्वस्तरीय सुविधाओं से लैस करने के लिए सभी परियोजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ाया जा रहा है।

    बैठक में नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक, जीडीए वित्त नियंत्रक एके वाजपेई, सचिव विवेक कुमार मिश्रा एवं बोर्ड सदस्य पवन गोयल आदि उपस्थित रहे।

    एरोसिटी और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम गेम चेंजर

    बोर्ड बैठक का अहम निर्णय राजनगर एक्सटेंशन के निकट एरोसिटी एवं अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम के विकास को लेकर रहा। ग्राम मोरटा, अटौर और मेवला अगरी की लगभग 200.25 हेक्टेयर भूमि पर इस महत्वाकांक्षी परियोजना को विकसित करने की मंजूरी दी गई। भूमि उपलब्ध कराने के लिए लैंड पूलिंग, आपसी सहमति से क्रय तथा अधिनियम के तहत भू-अर्जन तीनों विकल्पों को अनुमोदन दिया गया है।

    परियोजना के लिए लगभग 2813 करोड़ रुपये के वित्तीय प्रावधान को भी स्वीकृति मिली। एरोसिटी के अंतर्गत आधुनिक आवासीय सेक्टर, कॉर्पोरेट व कमर्शियल हब, होटल, कन्वेंशन सेंटर, विश्वस्तरीय सड़क नेटवर्क, खेल एवं मनोरंजन सुविधाओं के विकास का प्रस्ताव है, जिससे निवेश और रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे।

    खबरें और भी

    यूपीसीए और जीडीए मिलकर तैयार करेगा अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम

    जीडीए बोर्ड ने उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (यूपीसीए) के साथ 50-50 प्रतिशत भागीदारी में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम विकसित करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी। प्रस्तावित क्रिकेट स्टेडियम भविष्य में राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय मैचों की मेजबानी करने में सक्षम होगा और गाजियाबाद को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाएगा।

    यह भी पढ़ें- गाजियाबाद में रेंगता रहा वाहन पोर्टल, घंटों इंतजार के बाद नहीं हो पाया काम